Pakistan को पिटता देख पीछे हटा चीन, JF-17 के इस्तेमाल पर जिनपिंग से शहबाज को मिलेगी बेल्ट ट्रीटमेंट?

By अभिनय आकाश | May 09, 2025

पूरे देश में जय हिंद की सेना हो रही है। पूरा देश अपनी सेना पर गर्व कर रहा है। भारत ने अपने दुश्मन देश को केवल जवाब नहीं दिया है। उसकी जड़ों पर ऐसा वार किया है कि वो दोबारा खड़ा नहीं पो पाएगा। पाकिस्तान आतंकवाद से पीड़ित नहीं बल्कि आतंकवाद को पैदा करने वाला देश है। ये हम कई सालों से कहते आए हैं। लेकिन पाकिस्तान ने इस बात को कई सालों से स्वीकारा नहीं है। पाकिस्तान बार बार झूठी खबरें, झूठा प्रोपगेंडा चलाकर पूरी दुनिया में भ्रम फैलाता रहा। लेकिन आज भारत ये बर्दाश्त नहीं किया। भारत ये तय कर चुका था कि अब हम नहीं सहेंगे। इस बार हिसाब किताब सब खोल दिया जाएगा। पाकिस्तान के आतंकवाद की फाइल भारत फुल एंड फाइनल बंद कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Nepal का भारतीय सेना पर बड़ा बयान, पाकिस्तान ने पकड़ लिया माथा!

एक वीडियो पाकिस्तान में खूब वायरल हो रहा है। इसमें पाकिस्तानी एंकर लाइव शो में टीवी पर रोते हुए कहती है कि हमारे मासूम शहीद हो रहे हैं। उनसे अल्लाह की मुलाकात होगी। खुदा के सामने वो शिकायत न करे कि हमने कुछ नहीं किया। इस क्लिप को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पाकिस्तान के अंदर क्या हालत हैं। पाकिस्तान का आईएसपीआर दावा कर रहा है कि केवल 26 लोग मरे, लेकिन जैश ए मोहम्मद चीफ मसूद अजहर की फैमिली ने खुद कहा कि उसकी फैमिली के दस लोग मारे गए हैं। चीनी विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में भारत के हवाई हमले को 'अफ़सोसजनक' कहा है। 

इसे भी पढ़ें: लश्कर आतंकी के जनाजे में पाकिस्तानी फौज के दर्जनों अधिकारी, ब्रिटेन में तस्वीर दिखा भारत के हाई कमीश्नर ने खोली पोल

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर एक सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि वो मौजूदा हालात को लेकर 'चिंतित' हैं। चीन ने साफ कर दिया कि वो आतंकवाद के पक्ष में नहीं है। भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के पड़ोसी हैं और हमेशा रहेंगे। वे दोनों चीन के पड़ोसी भी हैं। चीन सभी तरह के आतंकवाद का विरोध करता है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने दोनों देशों से "शांत रहने, संयम बरतने और ऐसी कार्रवाइयों से बचने की अपील की है, जो स्थिति को और जटिल बना सकती हैं। बीजिंग में नियमित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान जब चीन के विदेश मंत्रालय से पूछा गया कि क्या भारत-पाक संघर्ष में चीनी फाइटर जेट शामिल थे, तो प्रवक्ता लिन जियान ने कहा, हमें इस मामले की जानकारी नहीं है।

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!