चीन की नई कार्रवाई! स्त्रैण पुरुषों को टीवी पर किया बैन, अब केवल मर्दाना मॉडल्स ही निभाएंगे किरदार

By निधि अविनाश | Sep 03, 2021

चीन ने एक और नियम लागू कर दिया है जिसके तहत अब गैर मर्दाना पुरुष (non-masculine men)टीवी पर नहीं दिखेंगे। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने अपने टेलिविजन कॉन्टेंट के लिए यह नियम लागू किया है। इस नियम के तहत अब टीवी पर ऐसे पुरूषों को बैन किया जाएगा जो जनाना दिखते हों। जनाना मर्दों के बजाय अब मर्दाना मॉडल्स को टीवी पर दिखाए जाने को कहा है। वहीं, इंटरनेट स्टार्स को भी प्रमोट करने पर रोक लगा दी है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग लोकप्रियता और पूंजीवाद के खिलाफ है।

डेलीवायर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शी सरकार टीवी पर जनाना किरदारों पर रोक लगाना चाहती है और केवल क्रांतिकारी संस्कृति को प्रमोट करना चाहती है। ऐसा करने से व्यापार और समाज पर नैतिकता और कंट्रोल बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा चीनी कंपनियों और समाज पर एक देश की शक्तिशाली तस्वीर पेश करना चाहती है। बता दें कि चीन ने इससे पहले  ऑनलाइन गेम्स से भी बच्चों को दूर करने को लेकर नए नियम लागू कर दिए है। इसके अलावा चीनी सिलेब्रिटीज पर ज्यादा ध्यान देने को लेकर भी मना किया है।अधिकारियों ने चिंता जताते हुए यह तक कहा कि दक्षिण कोरिया और जापान के एक्टर्स और सिंगर के कारण चीन के युवा जनाना होते जा रहे है। टीवी कंटेट ऐसे पेश करने की सलाह दी गई है जिसमें चीन की पारंपरिक और समाजवादी सभ्यता को ज्यादा दिखाया जाए। 

प्रमुख खबरें

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा