G20 Meet In Kashmir: चीन ने कश्मीर में जी20 बैठक का क‍िया बह‍िष्‍कार, क्या तुर्की और सऊदी अरब भी कर रहे हैं किनारा?

By अभिनय आकाश | May 20, 2023

चीन द्वारा पाकिस्तान के साथ एक संयुक्त बयान में कश्मीर मुद्दे को उठाने के कुछ दिनों बाद अब उसने कहा है कि वह अगले सप्ताह जम्मू और कश्मीर में नियोजित जी20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक में शामिल नहीं होगा। चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वो विवादित क्षेत्र में ऐसी बैठकें आयोजित करने का दृढ़ता से विरोध करता है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन द्वारा जारी एक औपचारिक बयान में कहा गया है कि चीन विवादित क्षेत्र पर किसी भी प्रकार की जी20 बैठक आयोजित करने का दृढ़ता से विरोध करता है।

इसे भी पढ़ें: आतंकवाद के मुद्दे पर PM Modi ने पाकिस्तान को घेरा, चीन के साथ तनाव पर कही यह बात

पाकिस्तान और चीन दोनों ने पहले भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के लिए अनुचित संदर्भ दिए हैं। जम्मू-कश्मीर पर बीजिंग और इस्लामाबाद के बयानों को भारत लगातार खारिज करता रहा है।  विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान और चीन की टिप्पणियों पर पहले टिप्पणी की है। भारत ने इससे पहले भी कहा है कि हमने इस तरह के बयानों को लगातार खारिज किया है और संबंधित सभी पक्ष इन मामलों पर हमारी स्पष्ट स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ हैं। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भारत के अभिन्न और अविच्छेद्य अंग हैं और रहेंगे। किसी अन्य देश के पास इस पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं।

प्रमुख खबरें

गर्मी में Style से नो समझौता! Summer Wedding के लिए परफेक्ट हैं ये Comfortable Blouse Designs

CM Bhagwant Mann की मुश्किलें बढ़ीं, Viral Video मामले में SGPC ने की FIR की मांग; पास किया प्रस्ताव

Mohamed Salah Injury Update: कोच का बड़ा बयान, बोले- चोट गंभीर नहीं, वो जल्द ठीक होगा

Sam Altman का बड़ा फैसला, Uber के पूर्व अध्यक्ष प्रभजीत सिंह करेंगे OpenAI India का नेतृत्व