गर्मी में Style से नो समझौता! Summer Wedding के लिए परफेक्ट हैं ये Comfortable Blouse Designs

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 27, 2026

शादियों का सीजन चल रहा है और इस समय गर्मी-उमस काफी देखने को मिल रही है। गर्मियों की शादी में आराम के साथ ही खुद को स्टाइलिश दिखाना भी बेहद जरुरी होता है। किसी भी फंक्शन के लिए लहंगा हो या साड़ी उसके साथ पहने जाने वाला ब्लाउज ऐसा होना चाहिए जो स्टाइलिश होने के साथ आरामदायक भी हो। 

हॉल्टर नेक ब्लाउज

गर्मी के मौसम में हॉल्टर नेक ब्लाउज सबसे बेस्ट होते हैं। यह डिजाइन नेकलाइन को उभारता है और पहनने वाले को मॉर्डन लुक देता है। इस तरह के ब्लाउज सिल्क और जॉर्जेट साड़ियों के लिए सबसे बेहतरीन लगते हैं। ये स्टाइल और आराम का अच्छा संतुलन भी प्रदान करता है। 

स्कल्प्टेड कोर्सेट ब्लाउज

फैशन में तड़का लगाने के लिए स्कल्प्टेड कोर्सेट ब्लाउज काफी ट्रेंडी है। यह ब्लाउज भारतीय एथनिक और फ्यूजन फैशन का बेहद ट्रेंडी और मॉर्डन विकल्प है। इसको आप पारंपरिक साड़ी या लहंगे के साथ वेस्टर्न ग्लैमर टच के लिए भी पहन सकते हैं। आपको बता दें कि, एक्‍ट्रेस डायना पेंटी ने भी एक रैंप वॉक के दौरान लहंगे के साथ ऐसा ही डिजाइनर ब्लाउज पहना था। शादी या फंक्शन में जलवा बिखरने के लिए इस तरह का ब्लाउज खरीद लें।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज

 गौरतलब है कि हर महिलाओं को ऑफ शोल्डर ब्लाउज काफी पसंद आते हैं। गर्मियों में इनकी लोकप्रियता और भी बढ़ जाती है। शादी या फंक्शन के लिए आप इस तरह का ऑफ शोल्डर ब्लाउज खरीद सकती हैं। इनमें कंधों के ऊपर नेकलाइन पर कटवर्क डिजाइन किया जा सकता है। आप इसको ऑनलाइन या ऑफलाइन कहीं से भी खरीद सकती हैं।

ऑल टाइम हिट स्लीवलेस डिजाइन

शादी के हर एक फंक्शन के लिए मोस्ट ट्रेंडी है स्लीवलेस ब्लाउज। किसी भी साड़ी और  लहंगे पर यह काफी सुंदर लगते हैं। आजकल स्लीवलेस ब्लाउज में कई तरह के डिजाइन देखने को मिल जाते हैं। बैकलेस, डीप नेक और लूज फिट डिजाइन न केवल ट्रेंड में है जबकि पहनने में काफी आरामदायक होते हैं। 

प्रमुख खबरें

₹20 करोड़ की लागत से बने सनगार्नर सोलर प्लांट का किया उद्घाटन

किसानों के त्याग से जेवर बना निवेश का नया वैश्विक केंद्र, ₹15,023 करोड़ की परियोजनाओं की रखी गई आधारशिला

Strait of Hormuz में फिर महा-तनाव! टैंकर पर Unknown Projectile से हमला, British एजेंसी का अलर्ट।

Ram Mandir चंदा चोरी पर Priyank Kharge ने पूछा, PM Modi-CM Yogi की आवाज कहाँ है?