चीन बना अमेरिका के लिए हर मोर्चे पर चुनौती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2018

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा है कि चीन ब्यापार और बौद्धिक संपदा अधिकार सहित सारे मोर्चों पर अमेरिका के लिए दीर्घाकालिक चुनौती पेश करता है।अमेरिकी रेडियो प्रस्तोता टोनी काट्ज के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘चीन एक दीर्घावधि चुनौती है। यह प्रत्येक मोर्चे पर है।’’ उन्होंने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अनुचित व्यापार की चुनौती का सामना करना शुरू कर दिया है। अमेरिका चीन से समान और अनोन्य व्यापार की मांग करता है और ट्रम्प इसे प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि चीन के दक्षिण चीन सागर में सतत प्रयासों सहित कई तरह की दावों की चुनौतियां अमेरिका के समझ मौजूद हैं।

विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि चीनी लोगों पर बौद्धिक संपदा को चुराने का दोष है। उन्होंने कहा, ‘‘ बीते सप्ताह दस चीनी लोगों पर विमानन संबंधी बौद्धिक संपदा चुराने का दोष सिद्ध हुआ।’’ पोम्पिओ ने कहा कि रूस अपने नाभिकीय हथियारों के जखीरे के चलते चुनौती बना हुआ है जिससे पूरे विश्व को खतरा है। उन्होंने कहा, ’’ रूस एक बहुत छोटी अर्थव्यवस्था है, लेकिन अब भी उसके पास बड़े परमाणु हथियारों का भंडार है। इससे न केवल संयुक्त राज्य को अपितु विश्व को भी खतरा है। राष्ट्रपति ट्रम्प बहुत सख्त हैं। हमने रूस और उसके प्रमुख व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बनाने का ऐसा काम किया है जिसे पूर्ववर्ती प्रशासनों ने नहीं किया।’’ 

प्रमुख खबरें

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA

Jio, Airtel, Vodafone Idea 96,317 करोड़ रुपये की स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लेंगी

Justice SK Mishra बने GST अपीलीय न्यायाधिकरण के पहले अध्यक्ष, वित्त मंत्री ने दिलाई शपथ