चीन ने वायरस के प्रसार की रोकथाम के चलते शेनझेन का बिजनेस सेंटर बंद किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2022

बीजिंग| कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि को लेकर बढ़ती चिंता के बीच चीन ने रविवार को शेनझेन शहर के प्रमुख बिजनेस सेंटर को बंद करने का कदम उठाया।

चीनी सरकार के मुताबिक, रविवार को संक्रमण के 60 नये मामले सामने आने के बाद शेनझेन शहर के प्रत्येक व्यक्ति को त्रिस्तरीय जांच से गुजरना होगा।

ये शहर वित्त एवं प्रौद्योगिकी केंद्र के तौर पर मशहूर है। खाद्य आपूर्ति, ईंधन और आवश्यक वस्तुओं वाले कारोबार के अलावा बाकी सभी प्रतिष्ठानों को बंद रखने या घर से काम करने का आदेश दिया गया।

प्रमुख खबरें

Punjab Paper Leak Row: बीजेपी के आरोपों पर CM Bhagwant Mann का पलटवार

Sri Lanka Tour: Washington Sundar की Injury ने बढ़ाई चिंता, Saransh Jain को मिल सकता है मौका

Westend Agro Products पर FSSAI का बड़ा Action: Expiry Date से छेड़छाड़ के आरोप में लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

रेस्टोरेंट जैसी South Indian Chutney का सीक्रेट; Peanut-Coconut चटनी में तड़के का सही तरीका जानें