समुंदर में मारे गए अमेरिकी विमान पर जो चीन ने कहा, हिल गए ट्रंप

By अभिनय आकाश | Oct 28, 2025

जो अमेरिका दुनिया में अपने ताकतवर हथियारों के लिए जाना जाता है। जिसके चलते वो दुनियाभर के देशों को सबसे ज्यादा हथियार बेचता है। लेकिन अब उसी अमेरिका के लिए ऐसी बुरी खबर सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है।  अमेरिकी नौसेना का एक हेलीकॉप्टर अचानक समुद्र में गिर गया। दरअसल, दक्षिण चीन सागर में एक घटना घटती है और बैक टू बैक यानी कि 30 मिनट के अंतराल में पहले उसका एक हेलीकॉप्टर यानी कि अमेरिकी नौसेना का एक हेलीकॉप्टर गिरता है और फिर एक लड़ाकू विमान क्रैश करता है। पांच लोग इसके शिकार होते हैं लेकिन उन्हें रेस्क्यू करके बचा लिया जाता है। लेकिन जिस तरह से एक के बाद एक ये हादसा पेश आया आधे घंटे के अंतराल में यानी कि 30 मिनट के अंतराल में वो क्यों हुआ है और क्या दक्षिण चीन सागर में चीन कोई गेम कर रहा है? दुनिया के तमाम देश ऐसा नहीं मानते हैं। दक्षिण चीन सागर पर 90% अधिपत्य के दावे को कोई भी मान्यता नहीं है। चाइना कहता है कि यह उसका है। लेकिन दुनिया के दूसरे देश कहते हैं कि यह पूरा का पूरा तुम्हारा नहीं है और यह अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है।

इसे भी पढ़ें: Putin के भारत आने से पहले मोदी ने हिला दी दुनिया, ट्रंप भी हैरान

लेकिन अब पूरे मामले पर चीन का ऐसा रिएक्शन सामने आया है जो अमेरिका को चौंका रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकून ने प्रेस कॉनफ्रेंस में कहा है कि ये हादसा सैन्य हादसा सैन्य अभ्यास के दौरान हुआ है। चीन ने कहा है कि मानवीय मदद की जरूरत पड़े तो वो तैयार है। हालांकि दोनों विमानों के क्रू मेंबर्स का रेस्क्यू कर लिया गया था। लेकिन चीन ने जो बात कही है वो शायद ही किसी को हजम हो। इस घटना की साजिश का आरोप चीन पर इसलिए भी लगना शुरू हो गया है क्योंकि जहां पर अमेरिका के विमान गश्त कर रहे थे, वहां पर चीन की तगड़ी तैनाती है। इसी इलाके में चीन ने दो चट्टानों से बने द्वीपों पर अपनी तैनाती कर रखी है। चीन ने जे 11 फाइटर जेट्स और एच 6 के परमाणु बम वर्षक विमान तैनात कर रखे हैं। 

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार