कानून का उल्लंघन करने पर नप गये इंटरपोल प्रमुख, देना पड़ा इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2018

लियोन। अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन इंटरपोल ने रविवार को घोषणा की कि उन्हें अपने प्रमुख मेंग होंगवेई का इस्तीफा प्राप्त हो गया है। मेंग 25 सितम्बर से लापता है और चीन को उन पर कानून का उल्लंघन करने का संदेह है। इंटरपोल ने एक बयान में कहा कि मेंग ने ‘‘तत्काल प्रभाव’’ से इस्तीफा दे दिया है और दक्षिण कोरिया के किम जोंग यांग को कार्यवाहक प्रमुख बनाया गया है।

इससे पहले चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की अनुशासन इकाई ने कहा था कि कानून का उल्लंघन करने के संदेह में इंटरपोल प्रमुख के खिलाफ जांच की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन इंटरपोल के प्रमुख मेंग होंगवेई चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य हैं और देश के सार्वजनिक सुरक्षा उप मंत्री भी हैं। कम्युनिस्ट पार्टी की भ्रष्टाचार एवं राजनीतिक विश्वासघात से जुड़ी निगरानी इकाई ने रविवार को अपनी वेबसाइट पर कहा कि मेंग पर ‘‘कानून का उल्लंघन करने का संदेह है तथा वह इस समय चीन की भ्रष्टाचार रोधी नयी इकाई, राष्ट्रीय पर्यवेक्षण आयोग की निगरानी में हैं और वह उनकी जांच’’ कर रही है। इंटरपोल ने शनिवार को कहा था कि मेंग के बारे में सूचना के लिए चीन से औपचारिक अनुरोध किया गया है।

 

इसी बीच मेंग की पत्नी ने विभिन्न देशों की सरकारों से हस्तक्षेप करने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें अपने पति की जान खतरे में नजर आ रही है। इंटरपोल का मुख्यालय फ्रांस के दक्षिणपूर्वी शहर लियोन में स्थित है। ग्रेस मेंग ने यहां कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर पति से मिले आखिरी संदेश में पता चला कि वह खतरे में हैं। उन्होंने कहा एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस मामले पर ध्यान देना चाहिए।’’

 

प्रमुख खबरें

Giani Zail Singh Birth Anniversary: पंजाब के इकलौते और देश के 7वें राष्ट्रपति थे ज्ञानी जैल सिंह

हमारी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहती थी : Abhishek Banerjee

न्यूयॉर्क के ‘Times Square’ पर 500 से अधिक महिलाओं ने भिन्न शैलियों की साड़ियों का प्रदर्शन किया

Manohar Lal Khattar Birthday: आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे मनोहर लाल खट्टर, जानिए रोचक बातें