China CPC Congress: चीन ने चलाया गलवान झड़प का वीडियो, फबाओ को हीरो दिखाने की कोशिश

By अभिनय आकाश | Oct 17, 2022

चीन में एक हफ्ते तक लंबे चलने वाले सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी का महत्वपूर्ण अधिवेशन खबरों में छाया हुआ है। इसकी शुरुआत 16 अक्टूबर से हो गई है। ये 22 अक्टूबर तक ऐसे ही जारी रहने वाला है। बैठक की ओपनिंग सेरेमनी में चीन ने गलवान घाटी में अपने सैनिकों की भारतीय सेना के साथ हुई झड़प को याद किया है। बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में आयोजित इस अधिवेशन में सेना का वो कमांडर भी शामिल हुआ, जो भारतीय सैनिकों से झड़प के बाद घायल हो गया था।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका ने ऋण पुनर्गठन पर आईएमएफ, भारत, चीन से शुरू की बातचीतः विक्रमसिंघे

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 20वीं कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस में लगभग 2,300 प्रतिनिधियों और आमंत्रितों को संबोधित करते हुए एक लंबी रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान जिनपिंग ने स्थानीय जंग और सीमा मुद्दों का जिक्र करते हुए किसी देश विशेष का नाम नहीं लिया। फबाओ जून 2020 में गलवां घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ संघर्ष में घायल हो गये थे। शी और अन्य नेताओं के कार्यक्रम स्थल ‘ग्रेट हॉल ऑफ पीपल’ में पहुंचने से पहले वहां बड़ी स्क्रीनों पर पीएलए के गलवां में हुए संघर्ष के वीडियो फुटेज के हिस्से चलाये गये, जिसमें फबाओ भी शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Bangladesh Cricket में Election धांधली पर बड़ा एक्शन, बोर्ड भंग, Tamim Iqbal के हाथों में अब कमान

Womens Candidates: Divya Deshmukh की जीत से टॉप पर 5 खिलाड़ी, अब खिताब की Race हुई रोमांचक

पवन खेड़ा ने HC में डाली अग्रिम जमानत अर्जी, जो धाराएं लगी हैं, जानें उनके तहत कितनी सजा हो सकती है?

भारत ने ट्रंप से लिया बड़ा बदला! जीती जंग..बर्बाद कर डाला डॉलर!