भारत ने ट्रंप से लिया बड़ा बदला! जीती जंग..बर्बाद कर डाला डॉलर!

By अभिनय आकाश | Apr 08, 2026

नीति सही हो इरादे मजबूत हो और नियत साफ हो तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको नहीं हरा सकती और यह बात भारत कई मौकों पर साबित कर चुका है। जिसने भी भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की उनको भारत ने भी ऐसा जवाब दिया कि जो इतिहास में दर्ज हो गया। ऐसा ही कुछ अब भारत ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के साथ भी किया है। जो ट्रंप भारत पर भारीभरकम टेरिफ लगाकर यह सोच रहे थे कि वो उनके आगे झुक जाएगा और रूस से रिश्ते तोड़ लेगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। बल्कि भारत ने भी मजबूती के साथ ऐसा उल्टा दांव मारा कि टेरिफ से भी कई गुना ज्यादा अमेरिका को नुकसान हो गया। आपको बताऊंगा कि भारत ने बिना किसी युद्ध लड़े कैसे ट्रंप से बड़ी जंग जीत ली।

इसे भी पढ़ें: ईरान के बाद इजरायल के निशाने पर भारत का दुश्मन? लॉक हो गया टारगेट!

ग्लोबल फॉरेक्स रिजर्व में डॉलर की हिस्सेदारी गिरी है। 5 साल में ही इसमें 18% की गिरावट आई है। आंकड़े बता रहे हैं कि भारत का अमेरिका की ट्रेजरी में निवेश तेजी से नीचे आ रहा है। महज एक साल के भीतर ही इसमें 21% की गिरावट दिख रही है। इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्थाओं करीब ₹4.5 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। यह देश की विदेश मुद्रा भंडार की प्रबंधन रणनीति में बदलाव की ओर सीधा इशारा कर रहा है। सरकार ने ग्लोबल इकॉनमी में आ रहे आर्थिक और भू राजनीतिक बदलाव के बीच यह रणनीति अपनाई है।

इसे भी पढ़ें: ईरान के Ceasefire प्लान को ओमान से बड़ा झटका, Hormuz Strait पर Toll Tax लगाने से किया इनकार

इसका मकसद भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती लाना और ग्लोबल इकॉनमी में आ रहे उतार-चढ़ाव से बचना है। भारत की नीति साफ है कि डॉलर पर निर्भरता घटाकर एक मजबूत संतुलित विदेशी भंडार प्रणाली बनाना है। वृक्ष देश भी इस रणनीति के तहत अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता घटा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

क्या सच में यूरेनियम सौंपने को ईरान तैयार? Trump के आगे तेहरान के हथियार डालने की इनसाइड स्टोरी

Rahul Gandhi युवाओं को PM Modi के खिलाफ भड़का रहे: Giriraj Singh का तीखा वार

Travel Tips: Aizawl में है असली सुकून! भारत के इस शहर में न Traffic जाम, न हॉर्न का शोर, देखें Photos

Bollywood | Akshay Kumar signs an alien action film | ऐश्वर्या राय का Cannes 2026 और कंट्रोवर्सी | Kangana Ranaut Defends Aishwarya