चीन ने 'कुरान -बाइबल' ऐप को एप्पल स्टोर से हटवाया, जानिए पूरा मामला

By टीम प्रभासाक्षी | Oct 16, 2021

बीजिंग। चीन अपनी नापाक हरकतों के लिए जाना जाता है। देशभर में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को लेकर हमेशा चर्चा का विषय रहा है। अब चीन ने इस ओर एक और कदम उठाया है जिसमें मुस्लिम समुदाय से जुड़ी सबसे लोकप्रिय 'कुरान -बाइबल' ऐप को एप्पल कंपनी स्टोर से हटवा दिया है। कंपनी ने यह कार्रवाई चीनी अधिकारियों के अनुरोध के बाद की है। बीबीसी की खबर के अनुसार, 'कुरान -बाइबल' दुनियाभर में ऐप्पल स्टोर पर उपलब्ध है। इसके डेढ़ लाख से ऊपर रिव्यू हैं और दुनियाभर में लाखों मुसलमान इस ऐप का उपयोग करते हैं। बीबीसी ने अपनी खबर में बताया कि चीन ने ऐप पर अवैध धार्मिक सामग्री को लेकर कार्रवाई करने की खबर है। 

इसे भी पढ़ें: विदेश मंत्रालय को उम्मीद, पूर्वी लद्दाख में शेष मुद्दों को जल्द हल करने की दिशा में बढ़ेगा चीन 

चीन में उइगर समुदाय के मुस्लिमों का बुरा हालचीन कम्युनिस्ट पार्टी ने अधिकारिक तौर पर इस्लाम धर्म को देश में मान्यता दी है। फिर भी वहां मुस्लिम के मानवाधिकारों से जुड़े मुद्दे हमेशा देखने को मिलते हैं। शिनजियांग में उइगर मुस्लिमों के नरसंहार, उन्हें जेलों में डालने जैसी घटनाएं आए दिन पश्चिमी मीडिया की सुर्खियां बनी रहती हैं। आपको बता दें कि, इस साल की शुरुआत में बीबीसी की रिपोर्ट थी जिसमें उन्होंने ने शिनजियांग में उइगर इमामों को निशाना बनाने की खबर को प्रमुखता से दिखाया था और उसे जगह दी थी।

प्रमुख खबरें

Chhatron Ki Goonj: इंदौर के मंच पर Rahul Gandhi ने ऐसा क्या किया, जिस पर BJP भड़क गई?

विदेशी निवेशकों ने Stock Market से की भारी निकासी, सितंबर में निकाले 20,974 करोड़ रुपये

Deepika Padukone दूसरी बार बनीं मां, Ranveer Singh के घर आई नन्ही Baby Girl

Supertech की रुकी परियोजनाओं पर NCLAT सख्त, IRP की नियुक्ति एक सप्ताह में करने का आदेश