विदेश मंत्री एस जयशंकर की चीन को दो टूक, सीमावर्ती इलाकों में शांति भंग करने से हमारे संबंधों पर पड़ेगा असर

By अनुराग गुप्ता | Aug 12, 2022

नयी दिल्ली। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को लेकर गतिरोध बना हुआ है। आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच 16 राउंड की सैन्य-कमांडर स्तर की वार्ता हो चुकी है। इसी बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि अगर चीन सीमावर्ती इलाकों में शांति भंग करता है तो इससे हमारे संबंधों पर असर पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: चीन की मोबाइल कंपनियों पर बैन की तैयारी में भारत सरकार, माइक्रोमैक्स, लावा और कार्बन को मिल जाएगी संजीवनी 

LAC पर तैनात हैं 50-60 हजार सैनिक

पैंगोंग झील क्षेत्रों में हिंसक झड़प के बाद 5 मई, 2020 को पूर्वी लद्दाख सीमा गतिरोध शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों ने धीरे-धीरे हजारों सैनिकों की तैनाती कर दी। हालांकि, सैन्य और कूटनीतिक वार्ता की एक श्रृंखला के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों ने पिछले साल पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण तट और गोगरा क्षेत्र से सैन्य वापसी की प्रक्रिया पूरी की। लेकिन एलएसी पर भारत-चीन के अब भी 50,000 से 60,000 सैनिक तैनात हैं।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing