जो बाइडेन की जीत से क्या अमेरिका का चीन के प्रति बदलेगा रवैया?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2020

बीजिंग। चीनी नेताओं को उम्मीद है कि यदि अमेरिका के आगामी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन की जीत होती है तो अमेरिका का चीन से व्यापार, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा को लेकर रवैया बदलेगा। लेकिन कोई भी बदलाव केवल शैली में होने की संभावना है क्योंकि अमेरिकी राजनीति के हर हलके में चीन को लेकर निराशा बढ़ रही है। चुनाव के परिणाम कुछ भी होख् रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी दोनों के नेता चीन के प्रति नरम रुख अपनाने के लिए तैयार नहीं दिखते हैं। गत कुछ महीनों में कोरोना वायरस महामारी, प्रौद्योगिकी, व्यापार, सुरक्षा और जासूसी करने जैसे विवादों के कारण अमेरिका-चीन संबंध और कड़वे हो गए हैं। ढेर सारे मुद्दों पर डेमोक्रैटिक और रिपब्लिकन पार्टियेां के बीच तीखे मतभेद के बावजूद चीन के कारोबारी रिकॉर्ड और हांगकांग, ताइवान, तिब्बत तथा शिनजियांग में धार्मिक एवं जातीय अल्पसंख्यकों के प्रति चीन के रवैये को लेकर दोनों पार्टियां आलोचना करती रही हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर