Act East Policy के साथ फ्रीडम ऑफ नेविगेशन, China के दुश्मन संग खड़े होकर PM मोदी ने बताया- सुरक्षा जरूरी है, इसलिए भेजे 3 जहाज

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2025

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज़ मार्कोस जूनियर जब भारत पहुंचे तो उनका भारत में जोरदार स्वागत हुआ। इस स्वागत कार्यक्रम के बाद उनकी मुलाकात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई। इस मुलाकात में दोनों देशों ने मिलकर कई अहम फैसले किए हैं। इस मुलाकात के दौरान चीन के सबसे बड़े दुश्मनों के रूप में उभरकर सामने आया फिलीपींस भारत के साथ कई अहम रक्षा साझेदारी पर जोर दे रहा है। पीएम मोदी ने अपने बयान में फिलीपींस को अपना अहम साझेदार बताते हुए एक्ट ईस्ट पॉलिसी और महासगर विजन में फिलीपींस को अहम साझेदार बताया है। पीएम मोदी ने इंडो पैसेफिक क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए रूल बेस्ड ऑर्डर के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसके अलावा इंडो पैसेफिक रिजन और साउथ चाइना सी में जिस तरह से चीन अपनी दखल बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। उसका बिना नाम लिए पीएम ने फ्रीडम ऑफ नेविगेशन का समर्थन भी किया है। 

इसे भी पढ़ें: BrahMos Missile ने बढ़ाई Philippines की ताकत, और हथियार खरीदने के लिए भारत यात्रा पर पहुँचे President Ferdinand R. Marcos Jr

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी विकास साझेदारी परियोजनाओं के तहत, हम त्वरित प्रभाव परियोजनाओं की संख्या का विस्तार करेंगे और फिलीपींस में एक संप्रभु डेटा क्लाउड बुनियादी ढांचे के विकास में योगदान देंगे। हम पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करने और आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में हमारे साथ खड़े होने के लिए फिलीपींस सरकार और महामहिम राष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। पारस्परिक कानूनी सहायता और सजायाफ्ता व्यक्तियों के स्थानांतरण पर आज हस्ताक्षरित समझौते हमारे सुरक्षा सहयोग और साझेदारी को और मजबूत करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Embassy Developments ने Bengaluru में बेचे 1,800 करोड़ रुपये के 477 फ्लैट्स

Stock Market Update 5 October 2026 | सेंसेक्स में 400 से अधिक अंकों की उछाल, इंफोसिस और HDFC बैंक बने टॉप गेनर्स

Odisha में अगले तीन साल नहीं खुलेगी कोई शराब की दुकान, CM Mohan Majhi ने की घोषणा

Bengal By-Election: Nandigram और Rejinagar सीट पर 6 अक्टूबर को वोटिंग, BJP की पहली परीक्षा