हांगकांग में प्रदर्शन का सिलसिला फिर शुरू, चीन से जोड़ने वाले रेलवे स्टेशन तक होगा रैली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2019

हांगकांग। हांगकांग में सरकार विरोधी हजारों प्रदर्शनकारी रविवार को एक रैली निकाल रहे हैं, जो शहर को चीन से जोड़ने वाले रेलवे स्टेशन तक जाएगी। प्रदर्शनकारियों का लक्ष्य विरोध प्रदर्शन के जरिए शहर में चीन समर्थक नेताओं पर दबाव बढ़ाना है। पिछले सोमवार को बड़े स्तर पर प्रदर्शन हुआ था। हजारों युवाओं, नकाब लगाए हुए प्रदर्शनकारियों ने संसद में घुसने का प्रयास किया था। पिछले एक महीने से हांगकांग में प्रदर्शन चल रहा है। पुलिस के साथ लोगों की झड़पें भी हुयी हैं। यह प्रदर्शन एक कानून के कारण किया जा रहा है जिसके जरिए लोगों को मुकदमे का सामना करने के लिए चीन भेजे जाने का प्रावधान है। 

सिम शा सूई में एक पार्क से रविवार की दोपहर रैली की शुरूआत हुई। चीनी पर्यटकों के बीच शहर का यह हिस्सा काफी लोकप्रिय है। आयोजकों का कहना है कि मार्च के जरिए वह शहर में आए चीन के लोगों को बताना चाहते हैं कि यह प्रदर्शन किसलिए चल रहा है। प्रदर्शनकारी विधेयक को पूरी तरह वापस लेने, पुलिस द्वारा आंसू गैस और रबड़ की गोलियों के इस्तेमाल की स्वतंत्र जांच कराने, गिरफ्तार लोगों के लिए माफी और शहर की गैर निर्वाचित नेता केरी लाम के पद से हटने की मांग कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?