दोस्ती का हाथ बढ़ाते ही चीन ने भारत को दे दिया धोखा, पाकिस्तान संग शुरू किया ये काम

By अभिनय आकाश | Sep 06, 2025

पूरी दुनिया में इस वक्त केवल दो चीजों की चर्चा हो रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ की और दूसरी चीन के शक्ति प्रदर्शन की। चीन इन दिनों भू राजनीति का केंद्र बन चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात को अनदेखा कर रहे हैं कि चीन कैसे दुनिया में अपना स्थान मजबूत कर रहा है। आज की तारीख में चीन तक भारत पहुंच चुका है। रूस के साथ साझेदारी और पक्की हो चुकी है। अब उत्तर कोरिया की भी एंट्री हो चुकी है। जब ऐसे देश चीन के करीब आ रहे हैं तो ऐसे में अमेरिका के लिए खतरा कम नहीं बड़ा है। 

इसे भी पढ़ें: अचानक इस धाकड़ महिला ने PM मोदी को फोन मिलाकर ऐसा क्या बोला, हैरान रह गए ट्रंप

जिस सीपीईसी प्रोजेक्ट को लेकर बड़े स्तर पर पिछले कुछ समय में पाकिस्तान टकराव की स्थिति पैदा हो गई थी। वो प्रोजेक्ट अब फिर से सांसे भरना शुरू कर चुका है। सीपीईसी प्रोजेक्ट अब फिर एक बार अस्तित्व में आएगा। इस बार ये प्रोजेक्ट सीपीईसी 2.0 के नाम से आ रहा है। अमेरिका को इस बात से टेंशन हो या न हो। लेकिन ये भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। खबर ये है कि पाकिस्तान के साथ चीन सीपीईसी प्रोजेक्ट के पुनर्थान के लिए फिर से काम करने वाला है। जिसे सीपीईसी के 2.0 वर्जन के नाम से जाना जाएगा। इस बार चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर से पांच और कॉरिडोर को जोड़ने का फैसला लिया गया है। जो अपने आप में खतरे की घंटी है। 

इसे भी पढ़ें: 150 साल जिएंगे...पुतिन-जिनपिंग-किम का हॉट माइक ऑन, वायरल हो गई तीनों नेताओं की अमर होने वाली बहस

अमेरिका को ये बात दिखे न दिखे लेकिन भारत को इस बात से बहुत फिक्र होनी चाहिए क्योंकि चीन औऱ पाकिस्तान एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। वो भी ऐसे वक्त पर जब भारत भी चीन के करीब जा रहा था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया। टैरिफ के तुरंत बाद भारत ने चीन के साथ संबंधों को सुधारने का फैसला किया। भारत अब चीन के करीब जा रहा है। दोनों देश एक दूसरे के साथ व्यापारिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए काम पर लग चुके हैं। लेकिन इन सब के बीच दोनों देशों के संबंधों का सबसे बड़ा कांटा बीआरआई रहा है। बीआरआई से ज्यादा भारत को टेंशन उस प्रोजेक्ट की है जो पाकिस्तान में चीन शुरू कर चुका था। वो प्रोजेक्ट कोई और नहीं बल्कि बीआरआई का ही हिस्सा सीपीईसी प्रोजेक्ट था। 

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प