भारत के लोकसभा चुनाव पर चीन की नजर, ड्रैगन को सता रहा किस बात का डर?

By अभिनय आकाश | Mar 20, 2024

भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया। प्रचार-प्रसार की सरगर्मियां भी तेज हो गई। लेकिन तनाव में चीन आ गया है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव रूपी महापर्व की तैयारी चल रही है। लेकिन चीन भारत के चुनावी फिजाओं को देख कर चक्कर में पड़ गया है। दरअसल, चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स भारत के चुनाव पर जहर उगलता लिख रहा है कि भारत में सात चरण का आम चुनाव 19 अप्रैल को शुरू होने वाला है और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। नरेंद्र मोदी लगातार तीसरा कार्यकाल चाह रहे हैं। चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग अच्छे से जानते हैं कि भारत में ही नहीं पीएम मोदी की गारंटी पूरे विश्व में गूंज रही है। दुनिया अब भारत को सुनती ही नहीं मानती भी है। ऐसे में मोदी 400 पार के नारे के साथ जीत की हैट्रिक लगाते हैं तो सबसे ज्यादा मुश्किल चीन जैसे देशों को होगी। 

इसे भी पढ़ें: चीन का बढ़ता प्रभुत्व कितना बड़ा खतरा? भारत की चुनौतियों को लेकर CDS अनिल चौहान ने क्या कहा

चीन का डर बता रहा है कि वो भारत के चुनाव से कितना भयभीत है। भारत में 97 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और अपनी नई सरकार चुनेंगे। इस बात पर भी ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि भारत में होने वाले इस चुनाव पर चीनी मीडिया काफी ध्यान दे रही है। भारत चीन का पड़ोसी देश है और दोनों देशों के बीच अक्सर सीमा विवाद होते रहते हैं। असल में चीन का दुखड़ा ये भी है कि भारत ने कई चालबाज चीनी कंपनियों पर स्ट्राइक की है। चीनी सरकार का मुखपत्र लिखता है कि पिछले कुछ समय से भारत सरकार ने चीनी कंपनियों से निपटने में कुछ अनुचित कदम उठाए हैं। जिससे चीनी कंपनियों और चीनी लोगों में तीव्र असंतोष पैदा हुआ है। 

प्रमुख खबरें

Annu Projects IPO को अंतिम दिन 2.93 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, 2 सितंबर को होगी लिस्टिंग

Jammu Kashmir ने 2035 तक Hydropower क्षमता 11,000 मेगावाट करने का रखा लक्ष्य

B Nagendra ने पार्टी हित में दिया इस्तीफा, Karnataka के सीएम ने की पुष्टि

National Conference सांसद Ruhullah Mehdi ने Article 370 पर फारूक अब्दुल्ला से मांगा जवाब