चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping ने Putin को जीत की दी बधाई, कहा उनकी जीत लोगों का उनके प्रति समर्थन दर्शाती है

Xi Jinping Vladimir Putin
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

शी ने बधाई संदेश में कहा कि हाल के वर्षों में रूस के लोगों के बीच एकजुटता बढ़ी है, चुनौतियों का बखूबी से सामना किया है और देश के विकास और पुनरोद्धार की दिशा में लगातार प्रगति की है।

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रूस के राष्ट्रपति के तौर पर ब्लादिमीर पुतिन के दोबारा निर्वाचिन पर उन्हें बधाई देते हुए सोमवार को कहा कि उनकी जीत रूस के लोगों के उनके प्रति समर्थन को दर्शाती है। उनका देश रूस के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को और बढ़ावा देने के लिए तैयार है। शी ने बधाई संदेश में कहा कि हाल के वर्षों में रूस के लोगों के बीच एकजुटता बढ़ी है, चुनौतियों का बखूबी से सामना किया है और देश के विकास और पुनरोद्धार की दिशा में लगातार प्रगति की है। 

यहां की सरकारी मीडिया की खबरों के अनुसार शी ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में पुतिन का दोबारा चुना जाना उनके प्रति रूस के लोगों के समर्थन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पुतिन के नेतृत्व में रूस निश्चित रूप से देश के विकास और निर्माण में नयी-नयी उपलब्धियां हासिल करेगा। चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि चीन दोनों देशों और उनके लोगों को हितों और लाभ की खातिर रूस के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी को जारी रखने, उसे और मजबूत करने तथा बढ़ावा देने के लिए तैयार है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़