ट्रंप के H1B वीजा का चीन ने निकाला तोड़, जिनपिंग लेकर आए K Visa प्लान

By अभिनय आकाश | Sep 22, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीज़ा की फीस बढ़ाने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के साथ ही, चीन भी इसकी काट को निकालने के प्रयास तेज कर दिए हैं। ड्रैगन की तरफ से  एक नई 'के वीज़ा' श्रेणी शुरू की है, जो 1 अक्टूबर से प्रभावी होगी। इसके ज़रिए चीनी सरकार का लक्ष्य प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के क्षेत्रों में विदेशी प्रतिभाओं को आकर्षित करना है। चीन ने अगस्त में 'के वीज़ा' श्रेणी को मंज़ूरी दी थी। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, उस समय चीनी सरकार ने कहा था कि चीन के विकास के लिए दुनिया भर की प्रतिभाओं की भागीदारी ज़रूरी है, और चीन का विकास उन्हें अवसर भी प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें: रूस की चेतावनी नई वैश्विक कूटनीतिक व्यवस्था का संकेत

चीन में विदेशी नागरिक

चीन ने 75 देशों के साथ पारस्परिक और एकतरफा वीज़ा-मुक्ति समझौते किए हैं। राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन का हवाला देते हुए, ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि इस साल जून तक 38.05 मिलियन विदेशी नागरिकों ने चीन की या वहाँ से यात्राएँ कीं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 30.2 प्रतिशत अधिक है। इसमें 13.64 मिलियन वीज़ा-मुक्त प्रवेश शामिल थे।

प्रमुख खबरें

‘भारतीय कभी किसी चीज़ के लिए पैसे नहीं देते!’... जब यूक्रेन में सेना भेजने के JD Vance के प्लान पर ओवल ऑफिस में हँस पड़े Donald Trump

Health Tips: Stress और डिप्रेशन की होगी छुट्टी? Mental Health के लिए Super Supplement है Creatine, जानें पूरी सच्चाई

Ketan Agarwal murder | मंगेतर ने रची थी खौफनाक साजिश! बाली ट्रिप पर चोरी हुए पासपोर्ट से जुड़ी थी बिजनेसमैन केतन अग्रवाल के कत्ल की कड़ियां

Prabhasakshi NewsRoom: Pakistan के प्रति प्रेम का इजहार करना JD Vance को पड़ा भारी, पत्नी Usha Vance भी सुर्खियों में आईं