Trump के टैरिफ से घबराया चीन पहुंचा 3 देशों के दरवाजे पर, भारत भी आएंगे जिनपिंग?

By अभिनय आकाश | Apr 11, 2025

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस समय बैठकों में उलझे हुए हैं। ट्रंप के 145 % के टैरिफ के बाद चीन में बड़ी बड़ी बैठकें हो रही हैं। इकोनॉमिक एडवाइजर अपने स्तर पर चीनी प्रशासन को नसीहत दे रही है। लेकिन इधर ट्रंप की आफत कहर बनकर चीन पर टूटने के लिए अभी भी तैयार है। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसके बाद चीन का ट्रंप के फैसलों पर जवाब देने का रास्ता समझ में आ जाएगा। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले सप्ताह तीन देशों के दक्षिण पूर्व एशिया दौरे पर जाएंगे। एक साथ तीन देशों का दौरा करने के लिए जिनपिंग बहुत जल्द रवाना होने वाले हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि बैठक का फैसला बहुत जल्दी में लिया गया। ऐसे समय में जब ट्रंप टैरिफ पॉलिसी को लेकर लगातार चीन पर सख्त हो रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Trump Pauses Tariff For 90 Days | ट्रंप मेहरबान, अमेरिका के फैसले से कैसे फायदे में रहेगा हिंदुस्तान

पहले से ही राहत के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका से संपर्क करने की पहल ये तीनों ही देश पहले ही कर चुके हैं। जिससे चीन द्विपक्षीय बातचीत में एक अलग देश बन चुका है। चीन अमेरिका और इन आसियान देशों के साथ हो रही बैठक से बहुत दूर जा चुका है। चीन इसी दूरी को पाटने की कोशिश में है और सबसे पहले अपने पड़ोसियों को साधने में लग चुका है। माना जा रहा है कि भारत ने सहयोग संबंधी चीन के आह्वान को तवज्जो नहीं दी है। वहीं चीन का करीबी देश रूस पूरे परिदृश्य में कहीं नहीं है। 

प्रमुख खबरें

मुहर्रम पर महा-नरसंहार की साज़िश और 30,000 ज़हरीले कैप्सूल... 15000 ज़िंदगियों को तड़पा-तड़पा कर मारने का खौफनाक प्लान! आरोपी गिरफ्तार

Modi Cabinet में Reshuffle और Expansion 5 जुलाई को संभव, कई नये मंत्री बनेंगे, कई पुराने चेहरे बाहर होंगे!

Ram Mandir चोरी Case: Ayodhya में 8 आरोपियों को नहीं मिलेगा वकील, स्थानीय Bar ने किया पूर्ण बहिष्कार, केस लड़ने वालों पर लगेगा 5 लाख जुर्माना

Karachi Attack में भारत को घसीटना पाक को पड़ा भारी, इधर से India ने दिया जवाब, उधर Taliban ने भी Islamabad पर किया पलटवार