चीनी नागरिकों से भरी बस पर हुए भीषण हमले पर भड़का चीन, कहा- पूरे मामले की कड़ाई से हो जांच

By अभिनय आकाश | Jul 14, 2021

पाकिस्तान में चीन पर बड़ा हमला हुआ है। चीनी इंजीनियर से भरी बस पर अटैक हुआ है। हमले में नौ चीनी इंजीनियर समेत 12 की मौत हुई है। खैबर पख्तूनवा के कोहिस्तान इलाके में ये हमला हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन दसू बांध की जगह पर चीनी इंजीनियरों और श्रमिकों को ले जा रही बस में विस्फोट होने से नौ चीनी नागरिकों और फ्रंटियर कोर के दो सैनिकों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि धमाके के बाद बस गहरी खाई में गिर गई। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

कड़ाई से जांच की जाए 

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता झाओ लिजिआन ने कहा कि इस हमले से चीन सदमे हैं और घटना की कड़ी निंदा करता है। चीनी प्रवक्‍ता ने इमरान सरकार से मांग की कि इस पूरे मामले की कड़ाई से जांच की जाए और हमले के दोषियों को अरेस्‍ट किया जाए और ईमानदारी के साथ चीन के नागरिकों और प्रॉजेक्‍ट की रक्षा की जाए। 

प्रमुख खबरें

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में