चीन के ग्लोबल टाइम्स का एक्स अकाउंट भारत में बहाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2025

चीन के समाचार संस्थानों ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के ‘एक्स’ अकाउंट पर बुधवार को लिखा देखा गया कि एक कानूनी अनुरोध पर भारत में इन पर रोक लगाई गई है। हालांकि, शाम को ग्लोबल टाइम्स का एक्स अकाउंट बहाल कर दिया गया।

पाकिस्तान के साथ हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष के दौरान भारत सरकार ने आठ मई को एक्स पर लगभग 8,000 अकाउंट पर रोक लगाने का आदेश दिया, जिनमें जो देश भारत के मित्र नहीं हैं के कुछ मीडिया घरानों के खाते भी शामिल थे। इसके तहत ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के अकाउंट पर भी रोक लगा दी गयी।

बुधवार शाम को ग्लोबल टाइम्स का अकाउंट बहाल हुआ देखा गया, जबकि शिन्हुआ के एक्स खाते पर अभी भी रोक जारी है। ग्लोबल टाइम्स के अकाउंट को बहाल करने का सही समय पता नहीं चल सका।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि रोक लगाए गए अकाउंट को कुछ मुद्दों से अवगत करा दिया गया है, जो चिंताओं के समाधान के बाद बहाल कर दिए जाएंगे। हालांकि, सूत्रों ने ग्लोबल टाइम्स के अकाउंट को बहाल करने के लिए सरकार द्वारा रखी गई शर्तों के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना