By अभिनय आकाश | Feb 04, 2025
अमेरिका के विदेश मंत्री माकों रवियों ने पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो से रविवार को कहा कि पनामा नहर इलाके पर चीन के प्रभाव को तुरंत कम करना चाहिए, वरना अमेरिकी प्रशासन कार्रवाई कर सकता है। ये अमेरिकी विदेश मंत्री के रूप में रूबियो की पहली विदेश यात्रा है। इससे पहले राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा था कि पनामा नहर का नियंत्रण वापस अमेरिका को सौप दिया जाना चाहिए। राष्ट्रपति मुलिनो ने माना कि नहर के छोर पर मौजूद बंदरगाहों में चीन की भूमिका ने अमेरिका के लिए चिंता पैदा कर दी है।
क्या है पूरा मामला
अमेरिका ने 1999 पनामा नहर पनामा को सौंप दी थी। उस समझौते में कहा गया था कि अमेरिका की बनाई इस नहर में तटस्थता रहेगी। अब अमेरिका का कहना है कि चीन का बढ़ता प्रभाव इस शर्त को तोड़ रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, 'मंत्री रुबियों ने साफ किया है कि यह स्थिति मंजूर नही। तुरंत बदलाव नहीं किए गए तो अमेरिका को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे। ट्रंप ने भो कहा था कि नहर को चीन चल रहा है।