चीन की अर्थव्यवस्था तीन साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंची, वृद्धि दर घटकर हुई 6.1 प्रतिशत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2020

बीजिंग। चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2019 में तीन दशक में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ी है। घरेलू मांग के कमजोर होने और अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध के चलते चीन की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 2019 में 6.1 प्रतिशत रही। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने शुक्रवार को आधिकारिक आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के अनुसार, चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2019 में 6.1 प्रतिशत रही जो 1990 के बाद का सबसे खराब प्रदर्शन है।

एनबीएस के अनुसार, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन ने 2019 की पहली तीन तिमाहियों में अपनी रफ्तार धीरे-धीरे खो दी थी और यह आखिरी के तीन महीनों में आकर छह प्रतिशत पर स्थिर हुई। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के आयुक्त निंग चिझे ने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था ने 2019 में वृद्धि की एक स्थिर रफ्तार को कायम रखा है।उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह बात भी ध्यान में रखना चाहिए कि वैश्विक स्तर पर भी आर्थिक वृद्धि की रफ्तार धीमी है। निंग चिझे ने कहा कि अस्थिरता और जोखिम की कई वजहें हैं तथा अर्थव्यवस्था पर दबाव भी लगातार बढ़ रहा है।

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर