आतंकी को ब्लैकलिस्ट करने पर चीन का अड़ंगा, भारत ने यूएन में दिखाया आईना

By अभिनय आकाश | Jun 21, 2023

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान स्थित लश्कर ए तैयबा के आतंकी साजिद मीर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए प्रस्ताव लाया था, जिसे चीन ने रोक दिया। इस पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है। भारतीय राजनयिक प्रकाश गुप्ता की चीन द्वारा साजिद मीर को वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित करने के लिए भारत/अमेरिका के कदम को अवरुद्ध करने पर कड़ी टिप्पणी। साजिद मीर मुंबई में 26/11 हमले की योजना और साजिश में शामिल था। 

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में चीन के कदम की निंदा की है। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान और चीन दोनों को यूएन में आईना दिखाया। भारत ने आतंकी साजिद मीर की ऑडियो क्लिप सुनाई। उन्होंने कहा कि मुंबई आतंकी हमलों के पीड़ित अभी न्याय से दूर हैं। इस दौरान साजिद मीर की ओर से मुंबई पहुंचे साथी आतंकवादियों को ताज होटल में विदेशियों का शिकार करने और उन्हें अंधाधुंध गोली मारने का एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी चलाया गया। 

इसे भी पढ़ें: चीन ने संयुक्त राष्ट्र में आतंकी साजिद मीर को काली सूची में डालने के प्रस्ताव पर अड़ंगा लगाया

आतंकी को ब्लैकलिस्ट करने पर चीन का अड़ंगा

भारत और अमेरिका द्वारा संयुक्त राष्ट्र में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी साजिद मीर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव पर चीन ने अड़ंगा लगा दिया। पाकिस्तान में मौजूद मीर 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों में शामिल होने के कारण वांछित है। चीन ने वैश्विक आतंकवादी के रूप में मीर को काली सूची में डालने, उसकी संपत्ति जब्त करने, यात्रा प्रतिबंध और हथियार प्रतिबंध लगाने के लिए अमेरिका द्वारा पेश और भारत द्वारा सह-नामित प्रस्ताव पर अड़ंगा लगा दिया। पिछले साल सितंबर में भी चीन ने मीर को आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव पर अड़ंगा लगाया था। मीर भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक है और 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों में उसकी भूमिका के लिए अमेरिका द्वारा उस पर 50 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा गया है।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा