By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2022
बीजिंग। चीन का कहना है कि सीमावर्ती शहर डांडोंग में कोविड-19 के प्रसार को देखते हुए उसने उत्तर कोरिया के साथ रेल माल ढुलाई को रोक दिया है। दोनों देशों ने दो साल के ठहराव के बाद जनवरी में डांडोंग और उत्तर कोरिया के सिनुइजू के बीच व्यापार को फिर से चालू कर दिया था। उत्तर ने अपनी अर्थव्यवस्था पर भारी बोझ के बावजूद महामारी में सबसे कड़े प्रतिबंधों को लागू करते हुए सीमा को बंद कर दिया था। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने शुक्रवार को कहा कि माल ढुलाई सेवाओं को निलंबित करने का निर्णय “डांडोंग में महामारी की मौजूदा स्थिति के आलोक में” लिया गया है।