चीन को तालिबान से काफी दिक्कत, इसलिए समझौता करने कोशिश में लगा, बाइडेन ने कहा- इंतज़ार कीजिए और देखिए, ये दिलचस्प होगा

By अभिनय आकाश | Sep 08, 2021

अफगानिस्तान में तालिबान राज कायम होने के बाद से ही उसके चीन और पाकिस्तान से रिश्तों की बातें सामने आ रही थीं। इसके साथ ही चीन की अफगानिस्तान के संसाधनों पर अपनी नजरे टिकाए बैठा है। अब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की तरफ से चीन, रूस, पाकिस्तान और ईरान को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। बाइडेन ने कहा कि चीन की तालिबान के साथ कुछ बातों को लेकर समस्या है। इसलिए वो तालिबान के साथ कुछ समझौता करने की कोशिश कर रहा है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार तालिबान को चीन से धन मिलने के बारे में पूछे जाने पर बाइडेन ने कहा कि ये चीजें चीन, पाकिस्तान, रूस और ईरान के विपरीत नहीं है। ऐसा ही रूस, ईरान और पाकिस्तान द्वारा किया जाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि वे चारो इस बात पर विचार कर रहे हैं कि एक दिन पहले आतंकवादियों द्वारा घोषित नई सरकार पर सबसे अच्छी प्रतिक्रिया कैसे दी जाए।

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार