ताइवान जलडमरूमध्य में चीन के युद्धाभ्यास: जापान से तनातनी के बीच दिखे ड्रैगन के तेवर, अमेरिका को सीधी चुनौती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2025

 जापान के साथ बढ़ते कूटनीतिक तनाव के बीच चीन की सेना ने ताइवान जलडमरूमध्य के ‘मध्य क्षेत्रों’ में नए युद्धाभ्यास सोमवार को शुरू कर दिए हैं। चीन ताइवान पर अपना अधिकार जताता है और इसको लेकर चीन तथा जापान के बीच तनाव है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ में कहा गया है, ‘‘चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की पूर्वी थिएटर कमान सोमवार को ताइवान जलडमरूमध्य के मध्य क्षेत्रों में जल और हवाई क्षेत्र में अभ्यास करने के लिए लड़ाकू विमानों, बमवर्षकों और मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी) के साथ समन्वय कर रही है।’’

इसे भी पढ़ें: समुंदर का कातिल 'ऑक्टोपस', नौसेना के जिस INS वाघशीर सबमरीन में सवार हुईं सुप्रीम कमांडर वो कितनी घातक है?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताइवान के लिए 11.1 अरब अमेरिकी डॉलर के हथियार पैकेज को मंजूरी दे दी है, जिसे अगर अमेरिकी कांग्रेस द्वारा मंजूरी मिल जाती है, तो यह द्वीप को वाशिंगटन की अब तक की सबसे बड़ी हथियार बिक्री होगी। चीन ने अमेरिका की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वाशिंगटन ने ‘चीन के ताइवान क्षेत्र को भारी मात्रा में उन्नत हथियार बेचने की अपनी योजना की खुलेआम घोषणा की’ और ‘ताइवान की स्वतंत्रता’ के लिए संघर्षरत अलगाववादी ताकतों को एक बेहद गलत संदेश भेजा।

News Source- PTI 

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!