तबाही के नए-नए हथियारों को बनाने में जुटा चीन, अब किया कुछ ऐसा जिससे अमेरिका भी हुआ हैरान

By अभिनय आकाश | Oct 18, 2021

दुनिया पर बादशाहत साबित करने की होड़ में चीन ने अंतरिक्ष में महाविनाशक प्रयोग किया है। चीन ने अंतरिक्ष में परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने ये परीक्षण अगस्त के महीने में ही किया था लेकिन इसका खुलासा अब हुआ है। मिसाइल ने पहले धरती का चक्कर लगाया फिर टारगेट पर हाइपरसोनिक स्पीड से दौड़ पड़ी। चीन की तरह अंतरिक्ष से मिसाइल दागने की क्षमता अभी किसी अन्य देश के पास नहीं है।हाइपरसोनिक तकनीक में अमेरिका की बढ़त को देखते हुए चीन ने आक्रामक तरीके से इस मिसाइल की तकनीक पर काम करना शुरु किया है।

हाइपरसोनिक मिसाइलों के मामले में चीन की तरक्की को देखकर अमेरिका की एजेंसिया भी हैरत में हैं। हाइपरसोनिक मिसाइल वो होते हैं जो आवाज की रफ्तार से भी तेज गति से हमला करते हैं। नई रिपोर्ट के अनुसार चीन का ये परीक्षण नाकाम हुआ। लेकिन इससे ये पता चलता है कि चीन तबाही के नए-नए हथियारों को बनाने में जुटा हुआ है। चीन के अलावा अमेरिका, रूस, उत्तर कोरिया समेत कम से कम चार देश हाइपरसोनिक तकनीक पर काम कर रहे हैं।

ड्रैगन की स्पेस मिसाइल कितनी खतरनाक?

  • दुनिया के बड़े से बड़े एयर डिफेंस सिस्टम इस स्पेस मिसाइल के सामने बेकार हैं।
  • रूस के एस-500 डिफेंस सिस्टम के अलावा कोई इस मिसाइल को नहीं रोक सकता है। 
  • एटम बम ले जाने में सक्षम ये मिसाइल दुनिया की दूसरी मिसाइलों की तुलना में बेहद खतरनाक है।
  • चीन की इस हाइपरसोनिक मिसाइल सिस्टम को दुनिया के बड़े से बड़े रडार नहीं पकड़ सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Himachal Politics: विपक्ष की आवाज दबाने के लिए Police और Vigilance का इस्तेमाल कर रहे CM Sukhu, बोले Jairam Thakur

प्रेमचंद जयंती पर नई दिल्ली के प्रवासी भवन में गूंजा राष्ट्रवाद का स्वर

Farooq Abdullah के Statehood वाले बयान पर भड़के Ravinder Raina, कहा- आतंक को सही ठहराना बंद करें

Broad Peak Avalanche: निर्मल पुर्जा की मौत पर्वतारोहण जगत के लिए बड़ी क्षति, PM Balendra Shah ने दी श्रद्धांजलि