चीन ने कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर उत्तरी शहर शियान में लॉकडाउन लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2021

बीजिंग। चीन ने कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर उत्तरी शहर शियान में लॉकडाउन लगाने का बुधवार को आदेश दिया। सरकारी मीडिया की खबर के मुताबिक, शहर के अधिकारियों ने सभी निवासियों को बाहर जाने की अत्यंत आवश्यकता नहीं होने तक घर में ही रहने का आदेश दिया है और विशेष मामलों को छोड़ कर शहर आने-जाने वाले सभी परिवहन को स्थगित कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: हांगकांग विश्वविद्यालय ने तियेन आन मेन नरसंहार की याद में बने स्तंभ को हटाया

यह आदेश मध्यरात्रि से प्रभावी होगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा। आदेश में कहा गया है कि हर घर से एक व्यक्ति को प्रत्येक दो दिनों पर घरेलू उपयोग की वस्तुएं खरीदने के लिए बाहर जाने की अनुमति होगी। शियान में पिछले 24 घंटे में स्थानीय स्तर पर हुए कोरोना वायरस संक्रमण के 54 मामले बुधवार को सामने आए।

प्रमुख खबरें

US Export Ban के बाद खुले बाजार में आई Nvidia की एडवांस AI Chip की बाढ़

माकपा नेता TI Madhusoodanan के भाषण की पुलिस करेगी जांच: Ramesh Chennithala

Arvind Kejriwal ने AAP स्थापना दिवस पर कहा, हम देश के लिए न डरेंगे न पीछे हटेंगे

इंटरनेशनल मंच से डंके की चोट पर NSA डोभाल ने बोली ऐसी बात, देश की सुरक्षा पर हो गया तगड़ा फैसला!