चीन ने भारत और जापान से आयातित रसायन पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2019

बीजिंग। चीन ने भारत और जापान से आयातित रसायन आर्थो डाइक्लोरोबेंजीन (ओडीसीबी) पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की घोषणा की है। यह शुल्क बुधवार से लागू होगा। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि आयात की डंपिंग रोधी जांच के बाद अंतिम फैसला लेते हुए यह शुल्क लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- विमानन शक्ति के तौर पर तेजी से उभर रहा भारत: स्पाइसजेट प्रमुख

इन उत्पादों की डंपिंग से घरेलू उद्योगों को काफी नुकसान हो रहा था। खास बात यह है कि चीन ने यह शुल्क लगाने की घोषणा ऐसे समय की है जबकि भारत के वाणिज्य सचिव अनूप वधावन यहां आए हुए है और उनकी चीन के उप वाणिज्य मंत्री वांग शाउवेन के साथ मंगलवार को व्यापार वार्ता हुई।

इसे भी पढ़ें- ‘सुपर स्टार’ कंपनियां काफी कुछ मुफ्त दे रही हैं, पर क्या ऐसा चलता रहेगा: राजन

दोनों पक्षों ने बढ़ते व्यापार घाटे पर विचार किया। पिछले साल 95.54 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार में भारत का व्यापार घाटा 57.86 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार बुधवार से भारत, जापान से आयातित ओडीसीबी रसायन पर 31.9 प्रतिशत से 70.4 प्रतिशत की दर से शुल्क वसूला जाएगा। यह शुल्क पांच साल के लिए लगाया गया है। ओडीसीबी का इस्तेमाल उन रसायन उत्पादों के विनिर्माण में होता है, जो मुख्य रूप से कीटनाशक, दवाइयां और डाई बनाने के काम आते हैं। 

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड