एस जयशंकर के बयान से चीन को लगी मिर्ची, बौखलाहट में कहा- अरुणाचल प्रदेश पर भारत का अवैध कब्जा, हम नहीं देंगे मान्यता

By अंकित सिंह | Mar 25, 2024

चीन ने सोमवार को भी दावा करना जारी रखा कि अरुणाचल प्रदेश उसके क्षेत्र का हिस्सा है, हालांकि भारत ने बीजिंग के दावे को "बेतुका" और "हास्यास्पद" बताकर खारिज कर दिया। सोमवार को, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के दावे पर प्रतिक्रिया करते हुए चीन के दावे को दोहराया। एस जयशंकर ने अरुणाचल प्रदेश पर चीन के बार-बार के दावों को "हास्यास्पद" बताया और कहा कि सीमावर्ती राज्य "भारत का स्वाभाविक हिस्सा" था।

इसे भी पढ़ें: भारत का एक स्वाभाविक हिस्सा है... South Asian Studies Institute में अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावे को ‘बेतुका’ बताकर Jaishankar ने किया खारिज

अरुणाचल पर चीन द्वारा अक्सर किये जाने वाले दावे और भारतीय राजनीतिक नेताओं द्वारा प्रदेश के किये जाने वाले दौरे का चीन के विरोध करने पर संभवत: अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में जयशंकर ने कहा कि यह कोई नया मुद्दा नहीं है। उन्होंने यहां नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (एनयूएस) के ‘साउथ एशियन स्टडीज इंस्टीट्यूट’ में एक व्याख्यान देने के बाद अरुणाचल मुद्दे पर एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘यह कोई नया मुद्दा नहीं है। मेरा मतलब है कि चीन ने दावा किया है, इसने अपने दावे को दोहराया है। ये दावे शुरू से बेतुके हैं और आज भी बेतुके बने हुए हैं।’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अरुणाचल प्रदेश ‘‘भारत का एक स्वाभाविक हिस्सा’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, मुझे लगता है कि हम इस पर बहुत स्पष्ट रहे हैं और हमारा एकसमान रुख रहा है। और मुझे लगता है कि आप जानते हैं कि यह ऐसी चीज है, जो वर्तमान में जारी सीमा वार्ता का हिस्सा है।’’

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है