खुफिया जानकारी जुटाने की तलाश में चीन? लद्दाख के पास पावर ग्रिड में लगाई सेंध

By अभिनय आकाश | Apr 07, 2022

चीन की तरफ से भारत के पावर ग्रिड में सेंधमारी कोशिश की गई है। लद्दाख के पास स्थित बिजली वितरण केंद्र चीनी हैकरों के निशाने पर था। दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन इंटेलिजेंस ग्रुप ने इसको लेकर सरकार को सावधान किया। हाल के महीनों में उत्तर भारत के सात स्टेट लोड डिसपैच सेंटर निशाने पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार चीनी हैकर्स ने लद्दाख के पास के उत्तरी भारत में सात लोड डिस्पैच सेंटरों को निशाना बनाया है। लद्दाख में भारत-चीन सीमा के पास के क्षेत्रों में ग्रिड नियंत्रण और बिजली सप्लाई की करता है। 

भारत-चीन संघर्ष

2020 में गलवान घाटी झड़प के बाद भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ गया। पैंगोंग झील क्षेत्रों में हिंसक झड़प के बाद 5 मई, 2020 को भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच पूर्वी लद्दाख सीमा गतिरोध शुरू हो गया। घटना के बाद, दोनों पक्षों ने धीरे-धीरे हजारों सैनिकों के साथ-साथ भारी हथियारों को लेकर अपनी तैनाती बढ़ा दी, जिसके परिणामस्वरूप घर्षण बिंदुओं पर तनाव बढ़ गया। दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए कई दौर की सैन्य स्तर की वार्ता हुई। बाद में, फरवरी 2021 में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि चीन के साथ निरंतर बातचीत के कारण पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे में डिसइंगेजमेंट को लेकर समझौता हुआ। 

प्रमुख खबरें

West Bengal Elections | 4 मई के महामुकाबले की तैयारी, BJP ने बुलाई हाई-प्रोफाइल बैठक, ममता को जीत का चौका लगाने का भरोसा

टैरिफ की धमकी दी और युद्ध रुक गया, Donald Trump ने फिर दोहराया भारत-पाकिस्तान संघर्ष सुलझाने का दावा

बंगाल चुनाव में जासूसी कांड? मतदाताओं की जेब में मिले कैमरे, 77 बूथों पर फिर से वोटिंग की आहट

पंजाब की सरकार ने हटाई Harbhajan Singh की सिक्योरिटी, राज्यसभा सांसद पहुंचे हाई कोर्ट, तुरंत बहाल करने की मांग की