हुवावेई की सुनवाई से पहले चीन ने अमेरिका, कनाडा पर बढ़ाया दबाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2018

बीजिंग। चीन की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी हुवावेई की शीर्ष अधिकारी को वैंकूवर में गिरफ्तार किए जाने के बाद उनकी जमानत सुनवाई से पहले चीन अमेरिका और कनाडा पर दबाव बना रहा है। चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने हुवावेई की मुख्य वितत अधिकारी मेंग वांनझोऊ के साथ कनाडा सरकार के व्यवहार को ‘अमानवीय’ कहा है। महिला कंपनी अधिकारी की गिरफ्तारी पर कनाडा और अमेरिका के प्रति चीन की ओर से औपचारिक रूप से विरोध जताए जाने के ठीक बाद चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी के अंग्रेजी अखबार ने यह सम्पादकीय टिप्पणी की है। 

वांनझोऊ को एक दिसंबर को कनाडा में वैंकूवर में गिरफ्तार किया गया। अमेरिका उनको वहां से कानूनी कार्रवाई के लिए अपने यहां लाना चाहता है। उसका आरोप है कि हुवावेई ने एक हांगकांग की एक खोखा कंपनी का इस्तेमाल कर ईरान पर अमेरिका के व्यापारिक प्रतिबंधों का उल्लंघन किया है।

यह भी पढ़ें- AMNESTY ने ICC से की बोको हराम के कड़ी कार्रवाई करने की अपील

कनाडा के एक सरकारी वकील ने अदालत में वांनझोऊ की जमानत याचिका की अर्जी को खारिज किए जाने पर विचार किया। न्यायाधीश का कहना है कि वह जमानत देने पर सप्ताहांत में विचार कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया