China कर रहा है बीबीसी के प्रोपेगेंडा की फंडिंग? पीएम पर आई डॉक्यूमेंट्री को लेकर मचे बवाल के बीच सामने आया बड़ा दावा

By अभिनय आकाश | Jan 31, 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने आरोप लगाया है कि बीबीसी को ज्यादा फंड की आवश्यकता थी और वह इसे चीनी-लिंक्ड हुआवेई से ले रहा है। राज्यसभा सांसद का यह दावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर चल रहे विवाद के बीच आया है। महेश जेठमलानी ने कहा कि बीबीसी इतना भारत विरोधी क्यों है? क्योंकि इसे पैसे की जरूरत है और चीन सरकार से जुड़े हुआवेई से प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीबीसी चीन के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए पैसे ले रही है। ये सीधे-सीधे कैश फॉर प्रोपेगेंडा डील है। बीबीसी बिकाऊ है। 

इसे भी पढ़ें: BBC Documentary: बैन संविधान के खिलाफ, मामले में 6 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

इस बीच, कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाने का सरकार का तरीका "बचकाना" है। कार्ति चिदंबरम ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर (बीजेपी) सांसद के पास ठोस सबूत हैं (चीनी फंडिंग बीबीसी सीरीज़ पर), तो उन्हें ब्रिटेन में उचित निरीक्षण निकाय के पास जाना चाहिए और बीबीसी को बेनकाब करना चाहिए। यह काफी बचकाना है। 

प्रमुख खबरें

West Bengal Elections | 4 मई के महामुकाबले की तैयारी, BJP ने बुलाई हाई-प्रोफाइल बैठक, ममता को जीत का चौका लगाने का भरोसा

टैरिफ की धमकी दी और युद्ध रुक गया, Donald Trump ने फिर दोहराया भारत-पाकिस्तान संघर्ष सुलझाने का दावा

बंगाल चुनाव में जासूसी कांड? मतदाताओं की जेब में मिले कैमरे, 77 बूथों पर फिर से वोटिंग की आहट

पंजाब की सरकार ने हटाई Harbhajan Singh की सिक्योरिटी, राज्यसभा सांसद पहुंचे हाई कोर्ट, तुरंत बहाल करने की मांग की