सीमा पर अपनी ताकत बढ़ाने का सबसे बड़ा प्लान, LAC पर नए हाईवे की मेगा योजना बना रहा है चीन

By अभिनय आकाश | Jul 21, 2022

बॉर्डर पर भारत और चीन के बीच के टेंशन को कम करने के लिए कई स्तर की बातचीत और कई दौर की कमांडर लेवल की टॉक के बावजूद चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। चीन अब अपनी कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए उन इलाकों को भी कवर कर रहा है जो सवालों के घेरे में है। ड्रैगन की साजिशों की एक लंबी चौड़ी फेहरिस्त हर दो चार दिन पर नजर आ जाती है। सीमा पर ताकत बढ़ाने का सबसे बड़ा चीनी प्लान सामने आया है। लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी एलएसी पर  नए हाईवे की मेगा योजना बना रहा है। 

इसे भी पढ़ें: भारत के बेहद नजदीक पहुंचा 'ड्रैगन'? जिस डोकलाम में हुआ सेना-PLA का आमना-सामना वहां बसा चीनी गांव, सैटेलाइट फोटो में खुलासा

कुल 345 कंस्ट्रक्शन पर चीन की तरफ से काम किया जा रहा है। इसके लिए 2035 तक का टारगेट है। 2035 तक 4.61 लाख सड़क चीन की तरफ से बनाने की योजना है।  से एलएसी के ठीक उत्तर में सिक्किम की सीमा से लगे कम्बा काउंटी और नेपाल की सीमा के पास ग्यारोंग काउंटी में स्थित है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नए निर्माण का विवरण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन राजमार्ग पूरा होने पर एलएसी पर देपसांग मैदान, गलवान घाटी और हाट स्प्रिंग्स जैसे गर्म विवादित क्षेत्रों के पास से होकर भी जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार

Bihar Flood: 14 जिलों में बिगड़े हालात, 41 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Raghav Chadha के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर Delhi CEO ने दी सफाई