China vs America: अमेरिका के खिलाफ वॉर की तैयारी में है चीन! रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार ने किया आगाह

By अभिनय आकाश | Jul 03, 2023

2024 में रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने 'कम्युनिस्ट' चीन द्वारा सैन्य निर्माण के मद्देनजर अमेरिकी सरकार को चेतावनी दी है। चीन की आश्चर्यजनक नौसैनिक क्षमताओं और सैन्य प्रौद्योगिकी में प्रगति का हवाला देते हुए हेली ने संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए गंभीर खतरे का मुद्दा उठाया। हेली ने फॉक्स न्यूज संडे पर कहा कि यदि आप सैन्य स्थिति को देखें, तो उनके पास अब दुनिया का सबसे बड़ा नौसैनिक बेड़ा है।

इसे भी पढ़ें: संबंधों को बेहतर बनाने के लिए अमेरिका की वित्त मंत्री येलेन इस सप्ताह जाएंगी चीन यात्रा पर

हेली ने कहा कि हमें कुछ काम करना है और हमें अपनी सेना को मजबूत करने की जरूरत है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम सही हैं। संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अमेरिकी राजदूत ने खतरे की घंटी बजाते हुए कहा कि चीन संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है। हेली ने चेतावनी देते हुए कहा कि दशकों से हमारे साथ युद्ध की तैयारी कर रहा है और हमें चीन से जिस तरह निपटना है, उसे कल के बारे में नहीं सोचना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार