कोविड-19 की मौजूदा लहर से निपटने के लिए रणनीति तैयार कर रहा है चीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2022

बीजिंग|  चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जहां एक ओर कई शहरों में लॉकडाउन लगाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कोविड-19 की इस लहर से निपटने के लिए रणनीति भी तैयार की जा रही है।

चीन के संक्रामक रोग विशेषज्ञ एवं शंघाई कोविड-19 कार्रवाई टीम के सदस्य झांग वेनहोंग के मुताबिक लोगों को टीकाकरण का महत्व समझना चाहिए और यह बात सही है कि कोविड-19 रोधी टीके की सभी आवश्यक खुराक ले चुके लोगों के गंभीर रूप से संक्रमित होने का खतरा बेहद कम है।

झांग ने चीनी समाचार वेबसाइट काइसिन में लिखा कि लोगों को यह समझना होगा कि वायरस धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है और यदि वे टीके की सभी आवश्यक खुराक लेते हैं तो उन्हें गंभीर रूप से संक्रमित होने का खतरा कम है। झांग ने लिखा, हमें एक बहुत ही स्पष्ट रास्ते पर चलना होगा।

हमें अपना सारा समय इस बात पर बहस करने में नहीं लगाना चाहिए कि क्या हमें कोविड-19 को लेकर सख्त नियमों का पालन करना चाहिए अथवा वायरस के साथ सह-अस्तित्व के विचार को मान लेना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing

West Asia Crisis: Hormuz Strait में सप्लाई रुकी तो $120 के पार जाएगा Brent Crude, Goldman Sachs का अलर्ट