पाकिस्तान में सैन्य चौकियां बनाने का दबाव बना रहा चीन, अपने निवेश को करना चाहता है सुरक्षित

By अभिनय आकाश | Aug 17, 2022

पाकिस्तान और चीन की दोस्ती दुनिया में किसी से छुपी नहीं है। लेकिन अब चीन ने पाकिस्तान के सामने एक बड़ी समस्या पैदा कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि चीन ने पाकिस्तान में काम कर रहे अपने नागरिकों के लिए सैन्य चौकियां बनाने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बना रहा है। शीर्ष राजनयिक सूत्रों के अनुसार अपनी बेहद महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड पहल के हिस्से के रूप में संघर्ष-ग्रस्त पाकिस्तान-अफगानिस्तान क्षेत्र में महत्वपूर्ण निवेश करने के बाद चीन विशेष रूप से बनाई गई चौकियों में अपने स्वयं के बलों को तैनात करके दोनों देशों में अपने हितों की रक्षा करने की योजना बना रहा है।

इसे भी पढ़ें: चीन को हंबनटोटा बंदरगाह का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के लिए करने की अनुमति नहीं: विक्रमसिंघे

अफगानिस्तान, जहां तालिबान अभी शासन कर रहा है, अभी भी कई मामलों में चीन और पाकिस्तान दोनों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाया है। इस्लामाबाद में शीर्ष राजनयिक और सुरक्षा स्रोत की तरफ से नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सैन्य चौकियों को स्थापित करने के लिए युद्ध के पैमाने पर काम कर रही है, जो दावा करती है कि यह अपने बेल्ट एंड रोड पहल के सुचारू संचालन और विस्तार होगा।  

प्रमुख खबरें

Marco Rubio मंगलवार को पहुंचेंगे Mumbai, Jaishankar से द्विपक्षीय व्यापार और पश्चिम एशिया पर होगी वार्ता

वामपंथी दलों के book stall में तोड़फोड़ गलत, BJP नेता Swapan Dasgupta बोले- शर्म से झुक गया सिर

Italy में हिंसक प्रदर्शनों के बाद भारतीय Embassy ने जारी की Advisory

Canada सैन्य अड्डे पर आग से 4 सैनिकों की मौत, जांच में जुटे 50 अधिकारी