China Birth Rate: तेजी से बूढ़ा हो रहा चीन, 40 लाख घटी आबादी

By अभिनय आकाश | Jan 20, 2026

सरकार द्वारा जन्म दर बढ़ाने के लिए कई प्रोत्साहन योजनाओं के बावजूद, चीन की जनसंख्या में लगातार चौथे वर्ष गिरावट दर्ज की गई और 2025 में जन्म दर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई। जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश की जन्म दर गिरकर 5.63 प्रति 1,000 व्यक्ति हो गई – जो 1949 में कम्युनिस्ट पार्टी के सत्ता में आने के बाद से अब तक का सबसे निचला स्तर है, जबकि मृत्यु दर बढ़कर 8.04 प्रति 1,000 व्यक्ति हो गई, जो 1968 के बाद से उच्चतम स्तर है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका की साम्राज्यवादी सोच के विरुद्ध बन रहे नए समीकरण

76 साल में सबसे कम जन्म दर

2025 में 79.2 लाख बच्चों का जन्म हुआ, 2024 में 95.4 लाख जन्मे थे, जन्मदर 1000 पर 5.63 रही, जो 1949 में चीन की स्थापना के बाद सबसे कम है।

2100 तक आधी आबादी बूढ़ी होगी

2025 के अंत में 60+ आबादी 32.3 करोड़ थी, जो कुल आबादी का 23% हैं। ये 2035 तक 40 करोड़, 2100 तक आधी आबादी इस दायरे में होगी।

20% घटीं शादियां

पिछले साल चीन में शादियों में करीब 20% की गिरावट आई। कम शादियां होने का सीधा असर जन्म दर पर पड़ता है। दरअसल ज्यादातर युवा शादी और परिवार शुरू करने से बच रहे है। हालांकि सरकार ने जन्म दर बढ़ाने के लिए बच्चों को देशभक्ति से जोड़ा है। कॉन्डम और गर्भनिरोधक दवाओं पर टैक्स लगाया है।

प्रमुख खबरें

थकी-हारी, आंखों के नीचे चोट... Trial में हार के बाद Nikhat Zareen ने सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल

Tamil Nadu का Textile Industry संकट में, CM विजय की केंद्र से मांग- Cotton पर Import Duty हटाएं

Global Stage पर भारत का संतुलित रुख, BRICS में S Jaishankar ने दी कूटनीति की नसीहत

US-China Tension: Trump-Xi मुलाकात में दिखी रिश्तों की तल्खी, Protocol पर भारी हंगामा