America के साथ चीन ने कर दिया बड़ा कांड, उड़ा लाया कौन सा सीक्रेट पेपर, बवाल होना तय है!

By अभिनय आकाश | Jan 01, 2025

चीन और अमेरिका के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि चीन ने अमेरिका के गोपनीय दस्तावेज चोरी कर लिए हैं। आरोप है कि चीन समर्थित हैकर्स ने अमेरिकी वित्त विभाग के कंप्यूटर्स में सेंधमारी की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सांसदों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वित्त विभाग के थर्ड पार्टी प्रोवाइडर के सिस्टम में सेंधमारी की गई। इस हैकिंग के जरिए गोपनीय दस्तावेजों से लेकर कई कर्मचारियों के वर्क स्टेशन तक में सेंधमारी हुई है। हालांकि ये सेंधमारी नहीं दी गई कि कितने वर्क स्टेशन पर रिमोट तौर पर एक्सेस किया गया या हैकर्स ने किस तरीके के डॉक्यूमेंट्स हासिल किए हैं। विभाग ने कहा कि हम अपने सिस्टम के खिलाफ सभी खतरों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। पिछले चार साल में वित्त विभाग ने अपने साइबर डिफेंस को बेहतर बनाया है। हम अपने फाइनेंशियल सिस्टम को ऐसे हैक से बचाने के लिए प्राइवेट और पब्लिक दोनों सेक्टर के पार्टनर्स के साथ मिलकर काम करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: China Border पर भारतीय सैनिकों ने मचाया तहलका, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

उधर वाशिंगटन से चीनी दूतावास ने हैकिंग के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि चीन के खिलाफ बिना किसी तथ्य के इस तरह के आरोप लगाने का हम विरोध करते हैं। चीन की इस हरकत से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है क्योंकि चीन ऐसी हरकत पहले भी कर चुका है। चीन के ऊपर कई बार ये आरोप लगे हैं कि वो ऐप्स के जरिए भी दूसरे देशों के दस्तावेज चोरी करने की कोशिश करता है। भारत ने भी चीन के कई ऐप्स को बैन करके रखा है। 

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन