चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन पहले दौर में हारे, किदांबी श्रीकांत ने दर्ज की जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 02, 2026

शेनझेन, दो सितंबर भारत के लक्ष्य सेन कनाडा के विक्टर लाई के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के कारण बुधवार को यहां चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में ही बाहर हो गए, जबकि किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे। विश्व चैंपियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने लगातार गलतियां की और विश्व में नौवें नंबर के खिलाड़ी लाई से 38 मिनट में 14-21 7-21 से हार गए। लाई ने पिछले महीने विश्व चैंपियनशिप में अपना दूसरा कांस्य पदक जीता था।

भारत की मिश्रित युगल जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो ने भी थाईलैंड के टोन्नाकोर्न साएहेंग और टोनिचा साएहेंग को 21-8 21-9 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। लक्ष्य के लिए पिछले कुछ सप्ताह मुश्किल भरे रहे हैं। वह नयी दिल्ली में खेली गई विश्व चैंपियनशिप में भी जल्दी बाहर हो गए थे।

लाई के खिलाफ बुधवार को यहां उन्हें शुरू से ही संघर्ष करना पड़ा और उन्होंने लगातार कई गलतियां की जिसका कनाडा के खिलाड़ी ने पूरा फायदा उठाया। पहले गेम में लक्ष्य ने 4-0 से शुरुआती बढ़त बना ली थी, लेकिन लाई ने जल्द ही नियंत्रण हासिल कर लिया। उन्होंने लक्ष्य को लय हासिल नहीं करने दी और आसानी से पहला गेम अपने नाम कर दिया।

लक्ष्य दूसरे गेम में भी किसी भी समय लय में नहीं दिखे और उनकी निराशा बढ़ती गई क्योंकि लाई लगातार दबाव बनाए रखकर उन्हें गलतियां करने के लिए मजबूर करते रहे। लक्ष्य इंटरवल तक 4-11 से पीछे थे और वापसी करने में नाकाम रहे, जिससे कनाडाई खिलाड़ी ने बिना किसी परेशानी के मैच अपने नाम कर लिया।

प्रमुख खबरें

Bihar के MP Devesh Thakur ने फडणवीस से मराठी में बात कर जीता दिल, Viral हुआ वीडियो

Delhi के Rohini में बुजुर्ग की हत्या कर लूटपाट, शिक्षिका भांजी समेत तीन गिरफ्तार

विदेश मंत्री S Jaishankar 3 सितंबर से Ukraine और पोलैंड की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे

ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ED ने कई राज्यों में सीए और पेमेंट फर्मों पर की Raid