चीन की नई चाल, अक्साई चिन में तेजी से कर रहा निर्माण, जानें भारत की कैसे बढ़ा सकता है परेशानी

By अभिनय आकाश | Jun 05, 2023

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन दोनों के सैनिक तैनात हैं। दोनों देशों के बीच अभी भी बॉर्डर पर विभिन्न मसलों को लेकर टेंशन है। अभी कुछ दिनों पहले ही एलएसी के पास चीन की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। एलएसी पर चीनी सेना ने तैयारी बढ़ दी है। हवाई क्षेत्र, हेलीपैड निर्माण भी तेजी से चल रहा है। वहीं अब अक्साई चिन को लेकर भी चीन की करतूत उजागर हुई है। अमेरिका के थिंक टैंक चैटहम हाउस ने दावा किया है कि चीन विवादित अक्साई चिन में भी निर्माण कर रहा है। वो इलाकों में सड़कें, आउटपोस्ट, कैंप और हेलीपोर्ट बनाने में लगा हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: छिपा है कौन सा रहस्य? जमीन में 10 हजार मीटर गहरा गड्ढा कर रहा चीन, 16 हजार मस्जिदें कर दी गायब

2020 के बाद से एलएसी के साथ चीन के हवाई क्षेत्रों के विस्तार ने पीएलए के लिए व्यापक संचालन करने और कुछ क्षेत्रों में भारत के तुलनात्मक लाभों का मुकाबला करने की क्षमता पैदा की है। सीमा गतिरोध ने भारत-चीन संबंधों को छह दशक के निचले स्तर पर ले लिया है। विशेष रूप से जून 2020 में गालवान घाटी में एक क्रूर संघर्ष के बाद 20 भारतीय सैनिकों और कम से कम चार चीनी सैनिकों की मौत हो गई थी। भारत के शीर्ष नेतृत्व ने कहा है कि एलएसी पर असामान्य स्थिति को दूर करने के लिए कदम उठाए जाने तक संबंधों को सामान्य नहीं किया जा सकता है। 

प्रमुख खबरें

CJI का मीडिया पर गुस्सा: बोले- कोई Petition दायर नहीं हुई, सुनवाई से इनकार की खबरें पूरी तरह फेक हैं

Monsoon Session: Parliament में गतिरोध जारी, पांचवें दिन भी विधायी कामकाज ठप, NEET पर बवाल

दारू, ड्रग्स और दवाई... लंदन के एक लग्ज़री होटल में सऊदी प्रिंस की मौत, ब्रिटिश कोर्ट ने क्या खुलासा कर दिया

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CJP का कड़ा रुख: कहा- कोई समझौता नहीं, सरकार ने माँगा वक्त