अमेरिका के न्यूयॉर्क में ही चीन ने खोल दिया पुलिस थाना, चीनी सरकारी अधिकारी का था कंट्रोल, FBI ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

By अभिनय आकाश | Apr 18, 2023

पुलिस लोगों की हिफाजत के लिए होती है। हरेक राज्य की अपनी-अपनी पुलिस फोर्स होती है। लेकिन क्या हो अगर कि कोई अन्य देश की पुलिस चौकी भी किसी और देश में खोल ली जाए। दरअसल, अब तक दूसरों की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले चीन ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में खुफिया पुलिस चौकी स्थापित कर ली थी। एफबीआई ने न्यूयॉर्क में चीन के पुलिस बल के लिए एक सीक्रेट स्टेशन चलाने और अमेरिका में रहने वाले चीनी असंतुष्टों पर नज़र रखने के लिए एक आधार के रूप में इसका इस्तेमाल करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के इस कदम से भड़क उठेगा ड्रैगन, चीनी इंजीनियर को कर लिया गिरफ्तार

ये मामला चीन सार्वजनकि सुरक्षा मंत्रालय की एक स्थानीय शाखा से संबंधित है। एफबीआई जांच के बीच मैनहट्टन के चाइनाटाउन में कार्यालय इमारत के भीतर संचालित होता था। न्याय विभाग के अनुसार चौकी स्थापित करने के आरोप में दो व्यक्ति एक चीनी सरकारी अधिकारी के निर्देश और नियंत्रण में काम कर रहे थे और जांच के बारे में पता चलने के बाद उन्होंने उस अधिकारी के साथ संपर्क बंद कर दिया। 

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील