चीन ने कार्यकर्ता को रिहा करने की मांग का विरोध किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2016

बीजिंग। चीन ने आज संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार विशेषज्ञों की जेल में बंद चीनी कार्यकर्ता की रिहाई की मांग का कड़ा विरोध किया है और कहा है कि यह उसके घरेलू मामलों और न्यायिक संप्रभुता में ‘‘पूरी तरह से दखल देना है।’’ सरकार समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक संरा के मानवाधिकार विशेषज्ञों ने मानवाधिकारों के लिए काम करने वाले जेल में बंद कार्यकर्ता यांग माओदोंग की भूख हड़ताल के कारण बिगड़ती हालत को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने चीनी अधिकारियों से माओदांग को रिहा करने का अनुरोध किया था।

 

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘चीन के घरेलू मामलों और न्यायिक संप्रभुता में यह साफतौर पर दखल देना है और चीन इसका कड़ा विरोध करता है।’’ उन्होंने कहा कि संरा के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने गलत जानकारी के आधार पर गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियां की हैं। चीन ने संरा विशेषज्ञों को निष्पक्ष रहकर काम करने और सभी देशों के साथ रचनात्मक चर्चा करने की सलाह दी। हुआ ने कहा, ‘‘संबद्ध विभागों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक यांग की सेहत सामान्य है और उसके जायज अधिकारों का ध्यान रखा जा रहा है।’’ मानवाधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई के दौरान दक्षिण चीन की एक अदालत ने बीते नवंबर में यांग को छह साल कैद की सजा सुनाई थी।

प्रमुख खबरें

कुलदीप सेंगर की जमानत पर बवाल: सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- यह सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा

ईरान में हत्या से ठीक पहले हमास प्रमुख हानियेह से मिले थे गडकरी, मंत्री का चौंकाने वाला बयान

सुशासन दिवस पर अटल जी को शीर्ष नेतृत्व का नमन, राष्ट्रपति-पीएम ने दी श्रद्धांजलि

Karnataka: चित्रदुर्ग में लॉरी से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत, CM और Dy CM ने जताया दुख