US-China Relations: बाइडेन के बयान से चीन को लगी मिर्ची, करने लगा कूटनीतिक शिष्टाचार की बात

By अभिनय आकाश | Feb 09, 2023

जासूसी गुब्बारे को लेकर चीन और अमेरिका के बीच तनातनी लगातार बढ़ती जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की तरफ से साफ कर दिया गया कि उसकी संप्रभुता के लिए खतरा उत्पन्न किया तो कार्रवाई करने से कोई गुरेज नहीं करेगा। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीनी मंशा को दुनियाभर के सामने उजागर भी किया। अब अमेरिका के इस कदम से चीन बुरी तरफ बिफर उठा है। वो अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को गैर जिम्मेदाराना भी बताने लगा है। बीजिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की टिप्पणी को "बेहद गैर जिम्मेदाराना" बताते हुए उसकी निंदा की है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: LAC के बारे में जयशंकर ने जो बताया- वह साबित करता है कि देश सुरक्षित हाथों में है

संदिग्ध जासूसी गुब्बारे को लेकर चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अगर अमेरिका की संप्रभुता के लिए चीन खतरा उत्पन्न करता है, तो आत्मरक्षा में कदम उठाए जाएंगे। अमेरिकी सेना ने पिछले हफ्ते अटलांटिक महासागर के ऊपर संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को नष्ट कर दिया था। इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए चीन ने रविवार को अमेरिका के इस बल प्रयोग के अंजाम की चेतावनी दी थी।  

प्रमुख खबरें

West Bengal Bypolls 2026 | बीजेपी ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी के दिवंगत PA Chandranath Rath की मां को टिकट

Mairaj Ahmad Khan: कभी सहवाग संग की थी नेट प्रैक्टिस, अब निशानेबाजी में रच रहे इतिहास

The Partition of Britain | दुनिया पर राज करने वाले ब्रिटेन का अंत करीब? बगावत की आग में झुलसा वेस्टमिंस्टर, तीन देशों ने दागा आजादी का पैगाम!

कर्नाटक के Belagavi में घर के अंदर फ्रिज फटने से 4 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल