चीन की मदद को आगे आया भारत,PM मोदी ने राष्ट्रपति शी जिंपिंग को लिखी चिट्ठी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2020

बीजिंग। चीन ने घातक कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के वास्ते एकजुटता प्रकट करने और मदद की पेशकश करने के लिए राष्ट्रपति शी चिनफिंग को लिखे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पत्र की सोमवार को सराहना की और कहा कि यह भारत की बीजिंग के साथ दोस्ती को ‘‘पूरी तरह से प्रदर्शित करता है।’’

चिनफिंग को लिखे पत्र में मोदी ने वायरस के प्रकोप को लेकर राष्ट्रपति और चीन के लोगों के साथ एकजुटता दिखाई थी। यह संक्रमण पड़ोसी देश में 900 से ज़्यादा लोगों की जान ले चुका है।चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा, “ हम कोरोना वायरस के खिलाफ चीन की लड़ाई में भारत के समर्थन के प्रति आभार जताते हैं और सराहना करते हैं।”

प्रवक्ता ने ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में मोदी की ओर से चिनफिंग को लिखे गए पत्र के बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, “भारत का सद्भावना का यह कदम चीन के साथ उसकी दोस्ती को पूरी तरह से प्रदर्शित करता है।” चिनफिंग को भेजे पत्र में मोदी ने इस चुनौती से निपटने के लिए चीन को भारत की ओर से मदद की पेशकश की थी और साथ ही इस वायरस से लोगों की मौत पर शोक जताया था।

इसे भी पढ़ें: चीन ने कोरोना वायरस के खिलाफ छेड़ा जन युद्ध, मरने वालों की संख्या 700 के पार

प्रधानमंत्री ने हुबेई प्रांत से करीब 650 भारतीयों को निकालने में मदद के लिए चिनफिंग के प्रति आभार भी जताया था। कई देशों ने चीन से अपने-अपने नागरिकों को निकाला है। भारत ने भी चीन से लोगों के आने और जाने पर एहतियाती तौर पर रोक लगा दी है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। शुआंग ने कहा, “ हम इस महामारी से निपटने और क्षेत्र तथा दुनियाभर के लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए भारत और अन्य अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्यों के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं।”

इसे भी देखें- Coronavirus ने मचाई दुनियाभर में दहशत, क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra