China के राष्ट्रपति ने विनाशकारी बाढ़ के प्रभावों से निपटने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2023

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस साल आई विनाशकारी बाढ़ के दुष्प्रभावों से शीघ्र निपटने और आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। चीन में बाढ़ के कारण अनेक लोगों की मौत हो गई। बीजिंग और इसके आसपास के इलाकों समेत विभिन्न हिस्सों में फसलों, घरों और बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान हुआ है। सरकारी मीडिया के अनुसार कम से कम 90 नदियों में जलस्तर चेतावनी के स्तर से ऊपर बह रहा हैं और 24 नदियां पहले से ही उफान पर हैं। साथ ही देश के उत्तर-पूर्व में बड़े हिस्से में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इनमें राजधानी बीजिंग के उत्तर में पड़ने वाला सोंगलियो बेसिन भी शामिल है, जहां लगभग 10 करोड़ लोग रहते हैं।

प्रमुख खबरें

Ganesh Visarjan 2026: अनंत चतुर्दशी पर बप्पा का विसर्जन से पहले इस विधि से करें श्री गणेश की विदाई पूजा

Delhi Police Encounter: आस्था कुंज पार्क दुष्कर्म मामले में आसिफ अमर कॉलोनी से गिरफ्तार

New York Climate Week: बिगड़ती पृथ्वी की सेहत सुधारने पर वैश्विक वार्ता शुरू

स्कूल बना कत्लगाह: विरोध करती टीचर को कॉरिडोर में घसीटकर मारी गोली, सिरफिरे आशिक ने बच्चों के सामने मचाया तांडव