चीन की दोगली बात, मसूद अजहर को बचा कर करता है शांति की बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2019

बीजिंग। चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने शुक्रवार को यहां कहा कि चीन ‘शांतिपूर्ण विकास’ के मार्ग पर चलता रहेगा और अपनी ‘सकारात्मक शक्ति’ को बनाए रखते हुए क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति में योगदान देगा। ली ने चीनी संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के सत्र के समापन पर ढाई घंटे से अधिक चले संवाददाता सम्मेलन में ज्यादातर चीन की अर्थव्यवस्था और आंतरिक सामाजिक मुद्दों पर चुनिंदा सवालों के जवाब दिये। उन्होंने अमेरिका, रूस और यूरोपीय संघ के साथ संबंधों पर भी चर्चा की।

हालांकि उन्होंने कहा कि चीन अपने पड़ोसियों के साथ संबंधों के विकास में मित्रता, गंभीरता, आपसी लाभ और समावेश के सिद्धातों पर चलता रहेगा। उन्होंने कहा, चीन शांतिपूर्ण विकास के मार्ग पर चलता रहेगा और क्षेत्रीय तथा वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक शक्ति बना रहेगा और योगदान देता रहेगा। चीन संसाधन संपन्न दक्षिण चीन सागर पर पूरी तरह अधिकार जमाता है, वहीं ताइवान, फिलीपीन, ब्रूनेई, मलेशिया और वियतनाम के इस क्षेत्र को लेकर अपने अपने दावे हैं।

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी

एकात्म मानववाद के प्रणेता- पं. दीनदयाल उपाध्याय

पं. दीनदयाल उपाध्यायः विचारों की वह मशाल जो आज भी प्रज्वलित है

अंत्योदय: विकसित भारत की मानवीय आधारशिला