Trump के झूठ से बौखला उठा चीन, न्यूक्लियर टेस्ट पर किया ऐलान

By अभिनय आकाश | Nov 04, 2025

दुनिया में इस वक्त परमाणु हथियारों के परीक्षण को लेकर होड़ मची हुई है। अमेरिका ने आरोप लगाया कि रूस और चीन लगातार चोरी छिपे परमाणु परीक्षण कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद यह बात कही और अब उनके इसी दावे पर चीन की भी प्रतिक्रिया सामने आई। चीन ने ट्रंप की ओर से लगाए गए इन आरोपों को सिरे से खारिज किया। चीन ने कड़े शब्दों में अमेरिका को जवाब दिया। चीन ने कहा कि वह एक जिम्मेदार परमाणु संपन्न राष्ट्र है जो शांति और वैश्विक स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है ना कि हथियारों की होड़ के लिए। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ट्रंप के आरोप निराधार और भ्रामक है। उन्होंने यह बात स्पष्ट की कि चीन की परमाणु नीति हमेशा नो फर्स्ट यू पहले इस्तेमाल ना करने के सिद्धांत पर आधारित है। माऊनी ने यह बात कही कि चीन कभी भी किसी देश के खिलाफ पहले परमाणु हथियारों का प्रयोग नहीं करेगा। चीन की रणनीति पूरी तरह आत्मरक्षा पर आधारित है। चीन ने कहा कि वह कॉम्प्रिहेंसिव न्यूक्लियर टेस्ट बैन ट्रीटी सीटीवीटी का पूरी तरह समर्थन करता है और वो इस ट्रीटी की गरिमा बनाए रखने के लिए अन्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए भी तैयार है।

इसे भी पढ़ें: धमकी देता रह गया अमेरिका, बगराम पर भारत ने जमा लिया अपना कब्जा

माउनिंग ने यह बात कही है कि चीन हमेशा परमाणु हथियारों के सीमित उपयोग और और विश्व निरस्त्रीकरण के पक्ष में रहा हैलेकिन अगर कोई देश उकसाने या झूठ फैलाने की कोशिश करेगा तो चीन अपने हितों की रक्षा करना जानता हैयहां चीन ने इशारोंइशारों में ही अमेरिका को जवाब दिया और यहां तक कि जो ट्रंप ने दावा किया था उसको भी झूठा ही करार दिया चीन ने साफ किया कि वो कोई भी कदम इस तरह का नहीं उठा रहा और जो देश ऐसा कर रहे हैं जो ऐसा आरोप भी लगा रहे हैं वो वो अपनी घरेलू राजनीति के लिए भय और अविश्वास का माहौल बना रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

बच्चों की Junk Food की आदत से हैं परेशान? ट्राई करें ये Viral Dosa Noodles रेसिपी

Bollywood Wrap Up | पत्नी गौरी स्प्रैट संग आमिर खान ने जमकर किया डांस, रामायण के लिए क्लीन शेव अवतार में दिखे सनी देओल

Signs of True Love: ये 3 साइन बताएंगे कि आपका Partner आपको कितना चाहता है

Sindhu Darshan Yatra Scheme 2026: Ladakh घूमना हुआ सस्ता! Bihar सरकार की नई Scheme, सिंधु दर्शन यात्रा पर मिलेगी भारी छूट